मुख्यमंत्री के खिलाफ BJP सांसद ने उठाया 'रेप' का पुराना मामला, मिली धमकी

निशिकांत दुबे और हेमंत सोरेन
रांची: झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच सीधी भिड़ंत जारी है। गोड्डा सांसद ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक लड़की के आरोप के हवाले से दुष्कर्म और किडनैपिंग का आरोप तगाया है। बकौल निशिकांत ये मामला 2013 का है और महाराष्ट्र के मुंबई से जुड़ा है।
गोड्डा सांसद ने ट्विटर पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के संज्ञान में एक गंभीर घटना लाई। दुबे के मुताबिक मुंबई शहर में 2013 में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी पर एक लड़की ने रेप और किडनैपिंग का आरोप लगाया था।




















