
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांचीः कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की रांची महानगर इकाई की साधारण सभा की बैठक लाइन टैंक रोड स्थित वाटिका होम्स के सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें वर्ष 2024—2027 के लिए रामानुज पाठक अध्यक्ष,शशिकला पौराणिक मंत्री एवं अनूप कुमार मजूमदार कोषाध्यक्ष बनाये गए । इनके अलावा 11 सदस्यों की प्रबंध कारिणी का भी गठन किया गया।
साधारण सभा की इस बैठक में झारखंड प्रान्त के महामंत्री श्री संजय कुमार श्रीवास्तव चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित थे।नई कमिटी इस प्रकार रहीरू–
अध्यक्ष -श्री रामानुज पाठक
मंत्री -शशिकला पौराणिक
कोषाध्यक्ष -अनूप मजूमदार
प्रबंधकारिणीः–
1 डॉ आशुतोष प्रसाद
2 अवनींद्र सिंह
3 डॉ राजश्री जयंती
4 जे पी सिंह
5 सुशील मिश्र
6 डॉ सुरिंदर कौर नीलम
7 विपुल नायक
8 सुजाता मजूमदार
9 मधुरेश चंद्र
10 ध्रुव कुमार मिश्र
11 कुमकुम गौड
कार्यक्रम के प्रारम्भ में दीप प्रज्ज्वलन एवं सुजाता मजूमदार एवं सुशील मिश्र के द्वारा ध्येय गीत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आशुतोष प्रसाद ने अभ्यागतों एवं सभा का स्वागत किया।तत्पश्चात मंत्री शशिकला पौराणिक ने 2023–24 के दौरान रांची इकाई की उपलब्धियों का कार्यवृत्त सभा में प्रस्तुत किया,एवं कोषाध्यक्ष अनूप कुमार मजूमदार ने 2023–24 के दौरान हुए आय-व्यय का व्योरा प्रस्तुत किया ,जिसे साधारण सभा द्वारा ध्वनि मत से पारित किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने नव कमिटी का गठन करते हुए संस्कार भारती में भविष्य में होने वाले परिवर्तनो पर विस्तृत रूप से चर्चा की। झारखंड प्रान्त के अध्यक्ष डॉ सुशील अंकन ने भी संस्कार भारती द्वारा किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में कहा की चलचित्र,फोटोग्राफी एवं तरुण प्रभा विधा को भी शामिल किया गया है। इकाई इन तीनों विधाओं पर ज्यादा फोकस करें। रांची महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष रामानुज पाठक ने सामाजिक संस्कार की महत्ता पर अपने बेबाक विचार दिए।
इस अवसर पर संस्कार भारती रांची की सुरिंदर कौर नीलम,रेणु झा ,जवाहर लाल,ध्रुव कुमार मिश्र तथा वीना चंद्रा ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से सबके मन को मुदित किया। सुजाता मज़ुमदार एवं सुशील कुमार मिश्र ने अपने सुघड़ स्वरों में सुगम संगीत की प्रस्तुतियों से समां बाँधा।
इस अवसर पर उपास्थित संस्कार भारती रांची के सदस्यों ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत समाज के सभी व्यक्तियों को राष्ट्रीय आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करवाने का संकल्प ’हम देश के लिए मतदान करेंगे ,देश बचेगा तो हम बचेंगें ’लिया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने किया।
