अब भाजपा में अपने लटके-झटके दिखायेगी डांसर सपना चैIधरी

देश

नयी दिल्ली: मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चैधरी ने अब राजनीति में अपने लटके-झटके भाजपा में दिखाने का फैसला किया है। भाजपा में पहले से ही लोकसभा चुनाव के दौरान ही सपना चैधरी के जाने का रास्ता साफ हो गया था लेकिन विवादों में पड़ने के बाद वह भाजपा में शामिल नहीं हुई थी। सपना चैधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, डॉ हर्षवर्धन और विजय गोयल समेल कई नेता मौजूद रहे। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडीयम में दिल्ली भाजपा सदस्यता अभियान 2019 का शुभारंभ करते हुए सपना चैधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा, श्हम विधानसभा में पार्टी की सदस्यता को 51 प्रतिशत तक ले जायेंगे जिससे चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जा सके। वहीं शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा का सदस्य सैनिक की तरह है।जिस तरह से सैनिक सीमा पर देश के लिए लड़ता है उसी तरह से भाजपा का सदस्य पार्टी की नीतियों और विचारधारा को फैलाने और अराजक लोगों से लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इससे पहले सपना चैधरी द्वारा कांग्रेस में शालिम होने की खबरें आई थीं, लेकिन सपना चैधरी ने इन खबरों का खंडन किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अभी तक किसी भी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया और जब भी किसी पार्टी में शामिल होंगी तो इस बारे में सब को बताएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *