
रांची: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे अमिताभ चाौधरी ने अपनी चैधराहट झारखंड के क्रिकेट पर बरकरार रखी है। अमिताभ चैधरी ने अपने ही गगुट के नफीस अख्तर को विजयी बनाकर यह साबित कर दिया कि अभी भी उनके कब्जे से झारखंड क्रिकेट संघ मुक्त नहीं हो पाया है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के चुनाव में इस बार भी अमिताभ चैधरी गुट का दबदबा रहा। डॉ. नफीस अख्तर ने अपने प्रतिद्वंद्वी अजय मारू को 200 मतों के अंतर से हराकर जहां अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, वहीं अन्य पदों पर भी डॉ. नफीस गुट के ही प्रत्याशियों को जीत मिली। सचिव पद पर जहां पहले ही अजय नाथ शाहदेव निर्विरोध चुन लिए गए थे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर संजय सहाय, कोषाध्यक्ष पार्थसारथी सेन और संयुक्त सचिव राजीव बधान चुने गए। पूरी तरह से क्लीन स्विप मिल जाने के बाद विजयी प्रत्याशियों के खेमे में देर शाम तक जश्न का माहौल रहा। नारेबाजी के बीच नई टीम ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मतदाताओं के प्रति आभार जताया। देर शाम तक रंग-गुलाल, आतिशबाजी और मिठाई का दौर चला। सुबह 9 बजे शुरू हुए मतदान में कुल 740 वोटरों में 672 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस तरह चुनाव में लगभग 91 फीसद वोटिंग हुई। ज्ञात हो कि डॉ. नफीस गुट के ही अजयनाथ शाहदेव पहले ही अपने प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार साहू का नामांकन रद होने के कारण निर्विरोध सचिव चुन लिए गए थे। वहीं डॉ. नफीस के खिलाफ अध्यक्ष पद पर झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अजय मारू चुनाव लड़ रहे थे। जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष रहे अमिताभ चैधरी के लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बना था।
