
मुखर संवाद के लिये शशिकांत की रिपोर्ट:-
बोकारो: कोरोना जैसी खतरनाक बिमारी से बचने के लिये सामूहिक नमाज अदा करने के चेतावनी के वावजूद नमाजी सासमूहिक रूप से नमाज अदा करने से बाज नहीं आ रहे है। अलविदा जुम्मे की नमाज को सामूहिक रूप से अदा करने गये लोगों को जब पुलिस ने मना किया तजो पुलिस पर पथराव कर नमाजियों ने पथराव करने का काम किया है। बोकारेा में शुक्रवार को मस्जिद में सामूहिक तौर पर नमाज पढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस की पीसीआर वैन को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर की है।घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। घटना में पीसीआर वैन के चालक को मामूली चोट आई हैं। जबकि दो ग्रामीण भी घायल हुए हैं। कोरोनावायरस को लेकर सामूहिक तौर पर नमाज पढ़ने पर रोक है। लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की गई है। शुक्रवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि नारायणपुर स्थित मस्जिद में कुछ लोग नमाज पढ़ रहे हैं। पिंड्राजोरा पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि नमाज अदा करने के लिए लगभग 100 लोग एकत्रित हुए हैं। पुलिस ने लोगों को समझाया कि अभी लॉकडाउन लगा है। इसलिए भीड़ लगाना सही नहीं है। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस के पीसीआर वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। माहौल को बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिसबल तैनात कर दिया गया। चास एसडीपीओ भगवान दास और चास बीडीओ संजय शांडिल्य भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस की ओर से तनाव को देखते हुए अतिरिक्त् पुलिस के बल को तैनात कर दिया गया है।
