आदिवासियों के साथ राजकुमार राम 14 वर्षो तक रहकर ही पुरूषोत्तम राम बने: नरेन्द्र मोदी

Jharkhand झारखण्ड

खूंटी से अशोक कुमार

खूंटी: आदिवासियों के साथ 14 वर्षो तक रहने के बाद ही राजकुमार राम पुरूषोत्तम राम बन सके। ये बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खूंटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगवान राम आदिवासी समाज के साथ ही रहकर मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाये। प्रधनमंत्री ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस राम मंदिर के ामले को लटकाये रखने में ही यकीन कर रही थी लेकिन हम लोग राम मंदिर का मुद्दा सुलझाना चाहते थे इसलिये लागातार इसके लिये प्रयास करते रहे। ‘राम जन्मभूमि विवाद हमारे बाद पैदा हुआ क्या? ये विवाद सुलझना जरूरी था। पहले षड़यंत्र कर इस विवाद को टाला गया। रोका गया। कांग्रेस ने उसे उलझाया। अपनी वोट बैंक के लिए उपयोग किया। इतना बड़ा मसला आज शांति से निपट गया।’
उन्होंने कहा कि 15 साल में झारखंड ने 10 बार मुख्यमंत्रियों को बदलते देखा है। 15 साल में 10, मैं 13 साल अकेला मुख्यमंत्री था। उस स्थिरता का परिणाम है, गुजरात कहां से कहां पहुंच गया। यानी जितनी तेजी से झारखंड का मौसम नहीं बदलता था उतनी तेजी से मुख्यमंत्री बदल जाते थे। इस अस्थिरता के लिए कांग्रेस और झामुमो का निजी स्वार्थ जिम्मेदार है। इससे पहले मोदी ने खूंटी में कहा था कि पहले चरण के मतदान से तीन बातें स्पष्ट हुई हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है। भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी है। उसे बहुत छोटे इलाके तक समेट दिया है। उससे डर का माहौल कम हुआ है। विकास का माहौल बना है। 2016 में जब पंचायती राज्य के कार्यक्रम में आपके बीच आया था, तब मैंने कहा था कि हमारी सरकार दिल्ली में समिट करने वाली नहीं है। हम एसी कमरों में चैन से सोने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार को दिल्ली से निकालकर देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है।’
‘इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम भी रांची में किया गया। झारखंड को दुनिया में नई पहचान दिलाने का श्रेय आप सभी को है। कांग्रेस और झामुमो के राज में यहां से भ्रष्टाचार की खबरें, लूट की खबरें आती थी। इन दलों के अनेक नेताओं पर आज भी भ्रष्टाचार के केस अदालतों में चल रहे हैं। अपने स्वार्थ के लिए भ्रष्टाचार के लिए इन्होंने मुख्यमंत्री पद के कुर्सी का सौदा कर दिया था।’‘भाजपा ने अस्थिरता के दौर पर रोक लगाई और पहली बार पांच साल तक एक ही मुख्यमंत्री झारखंड को दिया। इसी स्थिरता का परिणाम है कि नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई हो रही है। बिजनेस के लिए अनुकुल माहौल बना है। इसे बनाए रखने के लिए झारखंड पुकार रहा है भाजपा सरकार दोबारा।’
‘पांच साल में झारखंड के विकास के लिए दिल्ली और रांची में भाजपा सरकार के डबल इंजन ने मिलकर काम किया। भाजपा के डबल इंजन का झारखंड को कैसे लाभ हुआ है इसका हिसाब जानना जरुरी है। 2014 से पहले जो कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी उसने झारखंड के लिए जितने रुपए दिए उसका कई गुना बजट झारखंड को दिल्ली की भाजपा सरकार ने दिया।’
‘दिल्ली में जो कांग्रेस की सरकार रही जिसमें झामुमो की भागीदारी रही। उसने समस्याओं को उलझाया है हमने समस्याओं को सुलझाया है। उन्होंने देश को लूटा है हमने देश को लौटाया है। इसलिए झारखंड की गंभीर पुरानी समस्याओं को सुलझाने का काम भाजपा ही कर सकती है।’
‘देश आजाद हुआ तब से भारत के हर कोने में जम्मू की चर्चा 370 की चर्चा चल रही थी। एक टोली टेंम्परेरी को परमानेंट बनाने में लगी थी। लेकिन देश की जनता ने मोदी को इसके लिए द्ल्लिी नहीं भेजा है। देश की जनता ने मोदी को कठोर फैसले लेने के लिए भेजा है।  लटका हुआ 370 हटा दिया गया।’
कांग्रेस सहयोगियों ने रोड़े अटकाए।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान राम का जिक्र जैसे ही किया लागातार लोगों ने उत्साहित होकर तालियों से मोदी का स्वागत करते हुए नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *