आदिवासी विधवा महिला को विधवा पेंशन के लिए बैंक प्रबंधक की ओर से लगवाया जा रहा चक्कर

Jharkhand अपराध उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
धनबाद: झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी धनबाद जिले अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के सहराज पंचायत आमटांड़ आदिवासी टोला निवासी अत्यंत ग़रीब आदिवासी विधवा महिला रति हेंब्रम अपने विधवा पेंशन भुगतान के लिए चक्कर लगवाया जा रहा। पिछले कई महीनों से बैंक आफ इंडिया केलियासोल शाखा प्रबंधक के द्वारा बैंक का चक्कर लगवाने मामला संज्ञान में आया है। रति हेंब्रम का कहना है कि बैंक आफ इंडिया केलियासोल शाखा में मेरा विधवा पेंशन का भूगतान हो रहा है । लेकिन अपने बैंक खाते का राशि भूगतान निकासी के लिए शाखा प्रबंधक के द्वारा कई महीनों से बैंक का चक्कर लगवाया जा रहा है। वहीं पीड़िता के द्वारा सूचना मिलते ही झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो की ओर से बैंक आफ इंडिया आंचलिक कार्यालय धनबाद के नोडल पदाधिकारी एलडीएम जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक धनबाद आदि पदाधिकारीयों से बात करके पीड़ित आदिवासी विधवा महिला रति हेंब्रम जी के विधवा पेंशन भुगतान हेतु अपील किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *