इंटरनेशनल बायोलॉजिकल डाइवर्सिटी डे के उपलक्ष में फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों द्वारा सरला बिरला विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार राजनीति शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लॉक में सेमिनार आयोजित कर इंटरनेशनल बायोलॉजिकल डाइवर्सिटी डे के उपलक्ष में फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य रुप से फॉरेस्ट विभाग के फॉरेस्ट इंचार्ज श्री अनितेश कुमार ने छात्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उसे बचाने की प्रेरणा प्रदान करते हुए कम से कम तीन वर्षों तक संरक्षण प्रदान करने की बात कही। इसके बाद छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक से हो रहे समस्याओं के प्रति जागरूक कराते हुए उसके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारियां साझा की। फॉरेस्ट विभाग के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्री समीर सुमन ने क्लाइमेट चेंज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां साझा करते हुए रांची शहर के बढ़ते तापमान के कारणों पर सविस्तार प्रकाश डाला। इसके बाद छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।

छात्रों ने दैनिक जीवन में स्वयं, परिवार एवं मित्रों को पर्यावरण अनुकूल आदतों एवं व्यवहार के महत्व के विषय में सतत जागरूक रहने एवम सभी को जागरुक करने की प्रण ली। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का उचित समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन लिबा समीम एवं वोट ऑफ थैंक्स इरफान हिदम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवम इंटरनेशनल बायोडायवर्सिटी के महत्व को समझाते हुए कहा कि हमें पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार अस्थाना, एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ आरोही आनंद, सुभाष नारायण शाहदेव, सागर खोसला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *