मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : समाजसेवी, कांग्रेस के युवा नेता इंदरजीत सिंह को झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एव कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 13 साल से छात्र राजनीति कर रहे इंदरजीत सिंह कार्य को देखते हुए अखिल भारतीय असंगठित कामगार एव कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इंदरजीत सिंह के नाम की अनुशंसा की थी। राजेश ठाकुर के अनुसार, इंदरजीत सिंह कांग्रेस पार्टी के एक सक्रिय सदस्य रहे है और पूरी मेहनत के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे है। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एव कर्मचारी कांग्रेस के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार नाथ पांडेय ने इंदरजीत सिंह को बधाई दिया है और संगठन के प्रति पूरी मेहनत एव ईमानदारी से काम करने को कहा है। इंदरजीत सिंह 2009 में कांग्रेस पार्टी से जुड़े और लगातार 13 सालों तक छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के लिए काम किया।
इंदरजीत सिंह ने कहा है कि इतने सालों से छात्र राजनीति की है अब मजदूरों के हक़ के लिए काम करंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,खिजरी विधायक राजेश कच्छप, महागामा विधायिका दीपिका पांडेय, विधायक अम्बा प्रसाद , यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज , महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी,रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा , कांग्रेस के वरिष्ट पदाधिकारीयों ने भी बधाई दी है।
