
पटना:रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- मैं शासन और प्रशासन के लोगों से भी अलर्ट रहने की अपील करता हूं। जिस तरह गड़बड़ी करने की बात सामने आ रही है। अगर ऐसा होता है तो स्थिति खराब हो जाएगी। लोगों में बहुत गुस्सा है। कुशवाहा ने कहा, अगर ईवीएम में गड़बड़ी हुई तो स्थिति खराब हो जाएगी। सड़कों पर खून बहेगा। मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि ऐसा कोई काम करने की सोच भी रहे हो तो बंद करें। ऐसी कोई कोशिश हुई तो महागठबंधन के लोग हथियार उठाने से पीछे नहीं रहेंगे।श् कॉन्फ्रेंस में राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा और विकासशील इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष मुकेस सहनी भी मौजूद थे।
23 मई को देशभर में मतगणना है। इसके पहले आए एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को भारी जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, महागठबंधन ने एग्जिट पोल के अनुमान को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने एग्जिट पोल को बकवास बताया। इससे पहले महागठबंधन के नेताओं ने एग्जिट पोल पर बैन की मांग तक की थी। उन्होंने तर्क दिया था कि ये जनता के बीच भ्रम पैदा करता है। वहीं, एनडीए नेताओं का कहना है कि चुनाव परिणाम से पहले ही हार से डर से विपक्ष बौखला गया है और इसी वजह से बयानबाजी कर रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में राजद 19, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, वीआईपी और हम 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में रालोसपा एनडीए का हिस्सा रही है। लेकिन, बीते दिनों सीट बंटवारे को लेकर कुशवाहा एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हो गए थे। उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को हथियार उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट में किसी प्रकार की धांधली को रोकने के लिए हथियार भी उठाना पड़े तो वे उठाइए। महागठबंधन के घटक रालोसपा के सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को एक्जिट पोल के नतीजे से नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा रिजल्ट लूटने की कोशिश कर रही। उसके इस रवैये से सड़कों पर खून बहेगा। महागठबंधन नेताओं के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मानव संसाधन राज्यमंत्री ने कहा कि पहले बूथ लूटा जाता था। अब भाजपा एक्जिट पोल के परिणाम को शस्त्र बनाकर रिजल्ट लूटना चाहती है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को इधर-उधर किए जाने की बातें सामने आई हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि रिजल्ट लूट की कोई कोशिश हुई, तो हथियार उठाने से भी परहेज नहीं करेंगे। जनता का आक्रोश संभल नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को स्वयं आगे आना चाहिए। कुशवाहा ने कहा कि चुनाव की घोषणा के पहले से ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह तय किया हुआ है कि किसी भी तरह से जीत हासिल करनी है। गैरकानूनी कदम से भी उन्हें परहेज नहीं। एक्जिट पोल उसी षडयंत्र का हिस्सा है। पहली बार मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर देश में रिजल्ट लूट का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में अगर जनता सड़क पर उतरती है और कोई घटना होती है तो इसकी जवाबदेही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की होगी। वहीं, ईवीएम की आड़ में कोई अनैतिक या गैरकानूनी काम करने की कोशिश नहीं हो इसके लिए जनता को स्वयं आगे आना चाहिए। जननायक कर्पूरी ठाकुर के एक वक्तव्य का इस प्रसंग में जिक्र करते हुए कुशवाहा ने कहा कि अपने वोट की रक्षा के लिए हथियार भी उठा सकते हैं। उपेन्द्र कुशवाहा के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति ही नहीं बल्कि देश की राजनीति भी गरम हो गयी है।
