


मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
नयी दिल्ली/ रांची : जिस पिछड़ों के नेता को भाजपा झुका नहीं सकी वह पिता लालू यादव अपने ही बेटे के सामने हार गया। बेबस पिता की ढ़लती उम्र और लाचारी के कारण तेजस्वी यादव ने लालू यादव के न चाहने के वावजूद एक ईसाई लड़की से शादी के लिये अपने पिता लालू यादव को झुकने पर विवश कर ही दिया। तेजस्वी अपने प्यार को पाना चाहते थे लेकिन लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को यादवों का बड़ा नेता के रूप में देखना चाहते हैं। लालू यादव की इसी चाहत ने तेजस्वी को पिछले दो वर्षो से ईसाई लड़की एलेक्सिस से शादी करने से रोक रही थी। लेकिन बिहार चुनाव के समाप्त होने के बाद लालू प्रसाद यादव पर फिर से दबाव बढ़ाने लगे तेजस्वी यादव। तेजस्वी यादव की जिद और लालू यादव के खराब स्वास्थ्य ने उनको तेजस्वी यादव के सामने झुकने पर विवश कर दिया। लालू यादव अपने जाति की लड़की से ही शादी करवाना चाहते थे लेकिन तेजस्वी नहीं मान रहे थे। लालू यादव के जेल में रहने और स्वस्थ्य खराब होने के कारण परिवार में तेजस्वी का दबदबा बढ़ने लगा था और तेजस्वी राड़ी देवी को अपने प्यार को पाने की जिद के सामने झुका चुके थे। लालू यादव यह जानते थे कि ईसाई लड़की से शादी के बाद तेजसवी को यादवों के बीच वह मान्यता नहीं मिल पायेगी जो एक छत्र यादव नेता के रूप में मिलती। इस तरह की परिस्थितियों का सामना उत्तप्रदेश में अखिलेश यादव कर चुके हैं। इसी का डर लालू यादव को सता रहा था। अखिलेश यादव ने राजपूत जाति की लड़की डिम्पल सिंह से की थी जिसे लेकर यादवों के बीच में काफी नाराजगी थी। उसी डर को लालू यादव नहीं आने देना चाहते थे लेकिन हुआ वहीं जो तेजस्वी यादव ने चाहा। अब विपक्षी भाजपा ईसाई धर्म की लड़की से शादी करने को मुद्दा भी बनायेगी। भाजपा ऐसे भी ईसाईयों को लेकर मुहिम चलाती रहती है। लालू परिवार पर अब ईसाई दुल्हन लाने के बहाने चुनावों में हमले करने से बाज नहीं आयेगी। या जब भी यादवों के बीच लालू यादव का परिवार यादव होने और एकजुटता लाने की बातअ करेगा तब तेजस्वी के बहाने भाजपा लालू परिवार पर छिटाकशी से बाज नहीं आयेगी।
अब जानिये कि लालू सादव की पतोहू और तेजस्वी की दुल्हनियां कौन है ? राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव ने दिल्ली में शादी कर ली है और सारे कयासों पर विराम लगा दिया। तेजस्वी यादव ने ईसाई धर्म की लड़की से शादी की है। उनका नाम ’एलेक्सिस’ है और वो एयरहोस्टेस रह चुकी हैं। तेजस्वी और एलेक्सिस दोनों एक-दूसरे को पिछले 6 साल से जानते हैं। तेजस्वी ने पहले अपनी होने वाली दुल्हन के साथ सगाई की और बाद में परिवार वालों की मौजूदगी में एक दूसरे को बरमाला पहना दी। शादी की सारी रस्में तेजस्वी की बहन मीसा भारती के ’सैनिक फार्म हाउस’ में संपन्न हुई हैं। इस वक्त वहां बहुत कड़ी सुरक्षा है। तेजस्वी के पिता लालू यादव इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन बाद में उन्हें अपने बेटे की पसंद को ही ’ओके’ बोलना पड़ा।लालू यादव को दूसरे धर्म के कारण इस शादी पर आपत्ति थी लेकिन अब उन्हें समझ आ गया कि उनके बाद राजद को तेजस्वी यादव ही आगे लेकर जाएंगे और वो पहले ही उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं, ऐसे में उन्हें ना चाहते हुए भी शादी के लिए हां बोलना पड़ा। वैसे जो तस्वीर सामने आई है उसमें तेजस्वी यादव गोल्डन शेरवानी में और एलेक्सिस सुर्ख लाल रंग के लंहगे में नजर आ रही हैं। दोनों साथ में प्रिंस और प्रिसेंज की तरह दिख रहे हैं। एलेक्सिस दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं और उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं। दोनों की दोस्ती पिछले 6 साल से है लेकिन दोनों के रिश्ते की भनक कभी भी मीडिया वालों को नहीं लगी।
