उद्योग, श्रम नियोजन और कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोगता ने जियाडा कार्यालय का किया निरीक्षण

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्ट-
रांची: राज्य के उद्योग, श्रम नियोजन और कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोगता ने आज राँची के इंडस्ट्रियल एरिया नामकुम स्थित जियाडा बोर्ड कार्यलय (झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण) का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। उद्योग मंत्री श्री भोगता जी के कार्यालय आगमन पर बोर्ड के अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके उपरांत श्री भोगता ने अधिकारियों को झारखंड में औद्योगिक विकास की गति में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिए ताकि झारखंड में औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकास हो सके। उक्त मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि राज्य में उद्योगों के लिये व्यापारिक माहौल बनाया जा रहा है ताकि उद्योगों के विकास के साथ साथ झारखंड के युवाओं को नौकरी और रोजगार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *