एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने प्रमिका की गोली मारकर की हत्या, हत्या के पहले प्रेमिका को मारा चाकू

Jharkhand अपराध झारखण्ड

मुखर संवाद के लिये मुन्ना कुमार की रिपोर्टः-
गढ़वा : एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने जिसके साथ जीने मरने की कसमें खाई थी उसी के जान का दुश्मन बन बैठा। रिश्ता खत्म करने से नाराज एक प्रेमी ने मंगलवार को नाबालिग प्रेमिका के सीने में ताबड़तोड़ दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना खरौंधी थानाक्षेत्र के करीवाडीह गांव का है। गोली मारने के पूर्व प्रेमी ने चाकू से नाबालिग के हाथ काट डाले थें। घटना को लेकर इलाके में कोहराम मचा है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश में जुटी है। घटना के बाद मौके पर पहुॅची पुलिस को मृतका के शव उठाने के दौरान स्थानीय लोगो के विरोध का भी सामना करना पड़ा। परिजनों का कहना था कि पुलिस पहले आरोपी को गिरफ्तार करे। इसके बाद ही वह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार व लोग मान गए।मृतका करीवाडीह हाईस्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपने सहेलियों के साथ विद्यालय से घर लौट रही थी। इसी दौरान गड़ई टोला के पास घात लगाकर बैठे प्रेमी इंताज अंसारी ने छात्रा का रास्ता रोक लिया। जिसका उसने विरोध किया तो वह छात्रा के साथ उलझ गया। यह देखकर उसकी अन्य सहेलियां वहां से भाग कर परिजनों को सूचना देने चली गईं ।

इस दौरान प्रेमी ने पहले लड़की के हाथ पर चाकू से वार किया। जिससे उसका हाथ कट गया। और फिर आरोपी ने देशी पिस्तौल से लड़की की छाती पर दो गोलियां दाग दीं। जिससे छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी युवक हथियार लड़की के शरीर पर फेंक कर फरार हो गया।जानकारी अनुसार युवक व लड़की दोनों आपस में पड़ोसी थे। एक वर्ष पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था। लेकिन पारिवारिक दबाब के बाद लड़की ने लड़के से रिश्ता खत्म कर लिया । इसके बाद भी लड़का एकतरफा प्यार में उसे लगातार परेशान कर रहा था ।रिश्ता बनाए रखने लिए लगातार दबाव दे रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। लड़के के द्वारा बराबर परेशान किए जाने पर छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई । परिजनों के शिकायत पर लड़के के परिजनों ने लड़का को बाहर भेज दिया था। लेकिन वहां से वापस लौटने के बाद एक बार फिर लड़की को परेशान कर रहा था। छात्रा की दादी ने बताया कि एक साल पहले दोनों के बीच रिश्ता था। परिवार वालों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसके बाद लड़के के परिवार से शिकायत भी की थी। लड़की ने लड़के से रिश्ता खत्म कर दिया था। इसके बाद भी लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा था । युवक उस पर रिश्ता बनाए रखने लिए लगातार दबाव दे रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। छात्रा ने लड़के के परेशान करने वाली बात परिवार को बताई थी। इसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार से शिकायत की थी। लड़के के माता-पिता ने उसे फटकार भी लगाई थी। इसके बाद वह नौकरी की तलाश में बाहर चला गया था। वहां से वापस लौटने के बाद वह एक बार फिर लड़की से रिश्ता रखना चाहता था। लड़की और उसके परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। लड़का बार-बार धमकी दे रहा था कि वह लड़की को उठा ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *