एचईसी के अस्पताल में नर्सो से हो रहा था यौन शोषण

झारखण्ड

रांची: यौन शोषण की घटनायें इस कदर बढ़ती जा रही हैं कि डाॅक्टर भी अब अन आरोपों से बच नहीं पा रहे हैं। रांची के एचईसी में यौन शोषण का नया मामला सामने आया है। एचईसी के वेलनेस सेंटर के इएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. एमबी सिन्हा पर नर्सिंग की छात्राओं द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है। एचईसी प्रबंधन ने इस मामले को लेकर जांच कमेटी का भी गठन किया है। डॉ. एमबी सिन्हा एचईसी के वेलनेस सेंटर में इएनटी रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। आरोपित डॉक्‍टर दो साल पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके थे और उन्हें लगातार सेवा विस्तार दिया जा रहा था। तीन माह पहले भी उन्हें छह माह के लिए सेवा विस्तार दिया गया था। नर्सिंग सेकेंड ईयर की छात्राओं ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लंबे समय से छात्राओं का यौन शोषण करते थे। इसे लेकर वेलनेस सेंटर में पूर्व में भी विवाद हुआ था। इस दौरान कल जब विवाद और बढ़ गया तथा शिकायत एचईसी प्रबंधन तक पहुंची। इसके बाद एचइसी प्रबंधन ने डॉ. सिन्हा की सेवा समाप्त कर दी। इधर, डॉ. एमबी सिन्हा ने इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि उन पर जो भी आरोप की खबर आ रही है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, जो भी आरोप लग रहे सब निराधार हैं। लेकिन अतना जरूर है कि ऐसी स्थिति में डाॅक्टर जैसे पेशे पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी लेकिन फिलहाल डाॅक्टर की सभी के समक्ष बदनामी झेलनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *