
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने आज महामहिम राज्यपाल रमेश बैस से मिलकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ देते हुए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले एवं प्रिंसटन विश्वविद्यालय के अपने अनुभवों को साझा किया है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफ़ेसर पाठक ने सरला बिरला विवि के शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों पर चर्चा की। साथ ही कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले एवं प्रिंसटन विश्वविद्यालय के अपने अनुभवों को साझा किया।
मालूम हो कि प्रो पाठक ने दिसंबर माह में इन विश्वविद्यालयो का दौरा किया है। प्रो पाठक ने यूजीसी एवं एआईसीटीई के टीम द्वारा सरला बिरला विश्वविद्यालय के निरीक्षणोपरांत रिपोर्ट की भी जानकारी राज्यपाल महोदय को दी।
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण शिक्षा व्यवस्था अवश्य ही प्रभावित हुई है फिर भी ऑनलाइन माध्यम से सभी विभागों की कक्षाएं नियमित संचालित की जा रही हैं तथा छात्रों को आवश्यक एवं उचित मार्गदर्शन दिया जा रहा है। राज्यपाल की ओर से सरला बिरला विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों की प्रतिभा निखाने के लिये की जा रहे प्रयास की सराहना की है।
