मुखर संवाद के लिये मलय दास की रिपोर्टः-
बंगलूरूः- कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो गया है. कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राहुल गांधी मंच से-कांग्रेस गरीबों, पिछड़ों के साथ खड़ी हुई. हमारे साथ सच्चाई थी, बीजेपी के पास ताकत थी. लेकिन कर्नाटक की जनता ने नफरत को हरा दिया. नफरत के बाजार में कर्नाटक ने मुहब्बत की दुकान खोली है. कांग्रेस ने जो 5 वादे किए हैं. हम झूठे वादे नहीं करते. एक दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी. उस मीटिंग में पांचों वादे कानून बन जाएंगे. हम आपको साफ सुथरी, भ्रष्टाचार मुफ्त सरकार देंगे.कर्नाटक की नव नियुक्त कांग्रेस सरकार अपनी पहली कैबिनेट में अपने इन 5 चुनावी वादों को पूरा करने जा रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन पांच घोषणाओं को पूरा करने का एलान कर दिया है.
कर्नाटक के लोगों को आज से ये सौगात मिलने वाली है
1. 200 यूनिट तक बिजली फ्री
2. गरीब परिवार की मुखिया महिला को 2 हजार महीना
3. महिलाओं के लिए यातायात फ्री
4. बेरोजगारों को दो साल तक भत्ता दृ ग्रेजुएट को तीन हजार, डिप्लोमा को डेढ़ हजार
5. बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल फ्री
कर्नाटक में सिद्धारमैया और उनकी सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई प्रमुख नेता नजर आए और यहां से विपक्षी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। सिद्धारमैया के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ली , जो राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खचाखच भरे श्री कांतीरवा स्टेडियम में सबकी निगाहें मंच पर इसलिए बार-बार जा रही थीं कि वहां देश के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और विपक्ष शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। वे एक दूसरे से बड़ी गर्मजोशी से मिल रहे थे। विपक्षी नेताओं ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर विजयी मुद्रा में ऊपर उठाया और एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की।
कुछ ऐसा ही दृश्य पांच साल पहले बेंगलुरु में एच डी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में भी देखने को मिला था। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
