कल्पना सोरेन आज करेगी अपना नांमांकन,मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन, श्रम नियोजन सह उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित कैबिनेट के कई मंत्री रहेंगें मौजूद

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची / गिरिडीहः पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज े गांडेय उपचुनाव को लेकर नामांकन करेंगी। नामांक्न के दौरान मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन , ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम नियोजन सह उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्त भी मौजूद रहेंगें। नामांकन के बाद चुनावी सभा होगी। कल्पना सोरेन के नामांकन को लेकर पिछले दिनों झामुमो के गिरिडीह स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में प्रत्याशी के नामांकन और इस मौके पर होने वाली सीएम चंपई सोरेन की सभा के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद ने कहा कि जिन बूथों में अपने समर्थक हैं, वहां अधिक से अधिक वोट दिलाने का प्रयास करें। जहां हम कमजोर हैं, वहां भी पूरा जोर लगाना है, ताकि किसी भी बूथ में हम कमजोर न पड़ें। उन्होंने कहा कि बूथों पर कार्यकर्ताओं को पूरी तरह मुस्तैद रहना है। सरफराज अहमद ने मुखर संवाद को बताया हैिि क कहा कि कल्पना सोरेन आज नामांकन करेंगी । इसके लिए वह 28 अप्रैल को हवाई मार्ग से गिरिडीह आ चुकी हैं। उनके नामांकन में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और डिप्टी सीएम बसंत सोरेन भी रहेंगे। सीएम चंपई सोरेन आज हवाई मार्ग से गिरिडीह आएंगे। नामांकन के बाद पपरवाटांड़ फुटबॉल मैदान में सीएम की सभा होगी।

झारखंड में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव राज्य के संसदीय चुनावों के साथ ही 20 मई को होंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। झामुमो नेता सरफराज और भारतीय जनता पार्टी (ठश्रच्) के नेता प्रदीप वर्मा 14 मार्च को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। इससे पहले 31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया था कि जनता को सूचित किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गांडेय के विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है।

कल्पना सोरेन हेमंत सोरेन के जेल जाने से एक दिन पहले वे उनके साथ विधायकों की बैठक में शामिल हो चुकी थीं। तब यह चर्चा भी चली कि वो हेमंत सोरेन की उत्तराधिकारी बन सकती हैं. लेकिन, सीता सोरेन के विरोध और अचानक बदली परिस्थितियों में उनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं आ सका। हेमंत सोरेन ने तब चंपाई सोरेन का नाम आगे कर तात्कालिक परिस्थितियों पर नियंत्रण कर लिया। अब यह चर्चा झामुमो के अंदर और बाहर तेजी से फैल रही है किे कल्पना सोरेन के गांडेय से चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन को इस्तीफा दिलाकर उनको मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। पार्टी के अंदर इस खबर को लेकर चम्पई सोरेन के खेमे में काफी नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *