कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेसी विधायकों से मुलाकात कर हेमंत मंत्रिमंडल का खाका किया तैयार

Jharkhand झारखण्ड देश

  • नयी दिल्ली में 10 जनपद से प्रमिला यादव
    नयी दिल्ली: झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का खाका कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके नेता राहुल गांधी ने अपने 16 विधायकोंसे मुलाकात कर तैयार कर लिया है। 19 जनवरी को यह स्पष्ट हो जायेगा कि हेमंत के मंत्रिमंडल में कौन- कौन विधायक मंत्री पद को संभालेंगे ? झारखंड की महागठबंधन सरकार में सहयोगी कांग्रेस के सभी 16 विधायकों ने आज कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी से नई दिल्‍ली में मुलाकात की। इस क्रम में सभी विधायकों को आलाकमान की ओर से झारखंड के लिए बढ़-चढ़कर काम करने की हिदायत दी गई। प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की अगुआई में कांग्रेस हाई कमान के सामने सभी नव निर्वाचित विधायकों के साथ ही सांसद गीता कोड़ा और धीरज साहू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उम्‍मीद जताई जा रही है कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में कांग्रेस कोटे से अभी चार विधायक और मंत्री बनाए जाएंगे। साथ ही कैबिनेट में गृह और वित्‍त जैसे महत्‍वपूर्ण मंत्रालय की भी डिमांड रखी गई है। झारखंड में सीएम के साथ कांग्रेस के दो मंत्रियों कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव ने शपथ ली थी। कांग्रेस की ओर से कैबिनेट में कुल पांच मंत्री पद के दावे पर गौर करें तो अब भी तीन मंत्री उसके कोटे से बनाए जाने बाकी हैं। ऐसे में बाकी बचे मंत्रियों के नाम पर भी 19 जनवरी तक आखिरी फैसला संभव है। साथ ही सरकार के मंत्रालयों पर भी निर्णय लिया जाएगा। झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने और झारखंड की सत्‍ता पर काबिज होने के बाद विधायकों ने सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए समय की मांग की थी। इस बारे में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आग्रह पर सोनिया ने सबसे मिलने की सहमति दी थी । यह मुलाकात औपचारिक होगी। हालांकि, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्‍तार की चर्चाओं के बीच नए विधायकों को मंत्री बनाए जाने के नाम पर भी आखिरी मुहर लग सकती है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। विधायकों ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की। विधायकों के साथ झारखंड सरकार के मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव व विधायक दल के नेता सह झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद रहे। दिल्ली पहुंचे अधिकतर विधायकों ने गुरुवार को पार्टी के सीनियर लीडरों से कांग्रेस मुख्यालय में मुलाकात की थी। विधायकों के अलावा कांग्रेस के झारखंड से लोकसभा सदस्य गीता कोड़ा और राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी से विधायकों के मुलाकात के दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी साथ रहे। हालांकि सोनिया से मुलाकात के बाद बाहर निकलने के बाद सभी विधायकों व आरपीएन सिंह ने कहा कि ये शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि आलाकमान से उन्हें झारखंड में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है। विधायकों ने कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें झारखंड में बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दी। सोनिया गांधी ने सांसदों और विधायकों से वन टू वन मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने झारखंड में सरकार गठन व मंत्री पद के मामले में राय जानने का प्रयास किया गया है। इस दौरान उन्होंने सरकार में हिस्सेदारी की रणनीति से अवगत कराया। सोनिया गांधी ने सभी विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावनाओं के मुददे पर भी उनकी राय ली है जिसपर बाद में सोनिया गांधी अपना फैसला प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के जरिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत करायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *