
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव
रांची: झारखंड के नेता अपने विवादित बयानों के कारण ही खुद को मुसीबत में डाल लेते हैं। इसी का ताजा उदाहरण कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। रामेश्वर उरांव ने रविवार को गिरीडीह में महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर चल रहे विवाद की तुलना चोरों से कर दी. इसे लेकर अब बयानबाजी शुरू हो गई है. रांची में सोमवार को बीजेपी ने रामेश्वर उरांव के बयान पर प्रेस कांफ्रेस की. भाजपा ने रामेश्वर उरांव के बयान पर तंज कसते हुए पूछा है कि आखिर महागठबंधन के नेताओं में चोर कौन है ? बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रामेश्वर उरांव से जानना चाहती है कि वह अपने बयान में महागठबंधन के किन-किन साथियों की तुलना चोर से कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपने सहयोगी दलों के प्रमुखों की तुलना चोरों से कर रहे हैं तब महागठबंधन की क्या असलियत है, इसकी क्या गहराई है ये किसी से नहीं छिपती है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हम बड़ी विनम्रता से रामेश्वर उरांव से जानना चाहते हैं कि उन्होंने चोरों की तुलना किसके परिप्रेक्ष्य में की. क्या उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन या झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी या फिर राजद के लालू यादव के परिप्रेक्ष्य में ये बातें कही.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के बयान पर भाजपा ने चुटकी ली है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने महागठबंधन के साथियों की तुलना चोरों से करके असलियत बयां कर दी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उरांव ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बोलते हुए कहा था कि चोर लोग चोरी करते समय एक रहते हैं और चोरी का माल बांटते समय अलग हो जाते हैं।
प्रतुल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी रामेश्वर उरांव जी से जानना चाहती है कि वह यहां अपने किन – किन साथियों की तुलना चोर से कर रहे हैं। क्या झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन जी या झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल जी को या राजद के लालू यादव जी के परिपेक्ष्य में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा यह कहा गया है? प्रतुल ने कहा कि एक बार हेमंत सोरेन ने भी अपने सहयोगी दलों को कंकर- पत्थर कहा था। आज कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सहयोगियों को की तुलना चोरों से कर डाली। महागठबंधन की असलियत अब सबके सामने है। प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से ज्यादा आदिवासी मूल वासियों के विकास का विरोधी कोई दूसरा दल नहीं है।
