कांग्रेस के 15 लाख सदस्य बनाने के अभियान को पूरा करने में जुटे कांग्रेस के नेता, रांची के अल्बर्ट एक्का चैक पर शिविर लगाकर हजारों लोगों को बनाया सदस्य

Jharkhand झारखण्ड राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: कां्रगेस पार्टी की ओर से झारखंड कांग्रेस को सदस्यता अभियान पूरा करने के लिये टास्क दिया गया है जिसे झारखंड कांग्रेस के नेता आलोक दूबे के नेतृत्व में बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। यही कारण है कि आलोक दूबे रांची ही नहीं बल्कि दूसरे जिलों में शिविर लगाकर सदस्यता अभियान को पूरा कर रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा 15 लाख कांग्रेस सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिये प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, अर्चना मिर्धा, प्रिंस राज,मृत्युंजय कुमार ने आज 75 वां सदस्यता अभियान शिविर अलबर्ट एक्का चैंक पर आयोजित कर 112 आम जनों को कांग्रेस पार्टी का नया सदस्य बनाया गया। कांग्रेस नेताओं ने अलबर्ट एक्का चैंक पर आज सदस्यता शिविर लगाया गया एवं फार्म भरकर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया गया एवं 5 रुपये सदस्यता शुल्क भी लिया गया। इस मौके पर आने जाने वाले राहगीरों, बुजुर्गों, युवाओं,महिलाओं एवं छात्रों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। सदस्य बनते समय कई महिलाओं और युवाओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के नेताओं को व्यापक आंदोलन करने का अनुरोध भी किया एवं कहा अब वह दिन दूर नहीं जब इस जुमलेबाज पार्टी को सत्ता से बेदखल किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले स्थानीय महिलाएं, पुरुष,छात्र,युवा,दिहाड़ी मजदूरों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें मुख्य रूप से मंजू देवी,दिव्या देवी,रौशनी मुण्डा,करम मुण्डा,मो.शैफ,अब्दुल कादिर, तमन्ना परवीन,मो.सज्जाद, मनोरंजन ज सिंह,प्रियंका तिवारी, वंदना कुमारी, सगीर अंसारी,मो.अफरोज, मो.दानिश,आकाश वर्णवाल, नेहा सिंह, अखिलेश कुमार महतो, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, संजय मिर्धा, दुर्गा देवी, मुन्ना उरांव, मनोज कुमार,प्रतिमा कुमारी, गायत्री कुमारी, सुनीता कच्छप, दीपा देवी,संजय पासवान,राजेश छेत्री, गीता देवी, कोमल कुमारी,आशा देवी,सुशीला देवी, सविता मुंडा, नरेश प्रसाद, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, रोहित सिंह, रंजीत कुमार,जानकी देवी,यमुना पासवान, उमेश लोहरा, लक्ष्मी देवी, लक्ष्मी मुंडा, संजय कुमार, ऐतवारी देवी, सुनीता राय मीना देवी,प्रभादेवी शामिल हैं।

सदस्यता अभियान शिविर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट आलोक कुमार दूबे ने कहा सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हर गली,मुहल्ले,चैंक,चैराहे में शिविर लगाकर आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है,उनसे फार्म भरवाया जा रहा है और ऑन स्पाट रसीद दिया जा रहा है एवं साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों से भी आमजनों को अवगत कराया जा रहा है।नये बन रहे सदस्यों की सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय एवं एआईसीसी को भी भेजी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि सदस्यता बनाते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है कि लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ें। पिछले 140 वर्षों से पार्टी अपने इसी नीति और सिद्धांतों के तहत लोगों को जोड़ती रही है,कहीं ना कहीं हम इस काम में लोगों से दूर होते जा रहे हैं इसके लिए जरूरी है कि हम हर जगह शिविर लगाकर लोगों को जोड़ने का काम करें।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नेत्री अर्चना मिर्धा एवं प्रिंस राजने कहा सदस्य बनाने के साथ-साथ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी आम जनों को अवगत कराया जा रहा है, बढ़ती महंगाई लोगों के लिए चिंता का विषय है और आमजन कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *