

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव के मुख्य प्रवक्ता बनने से और प्रखर होगी कांग्रेस की आवाज! 2024 के चुनाव में मिलेगा कांग्रेस पार्टी को इसका लाभ भी मिलेगा। ये दावा कांग्रेस विधायक दल के नेता और वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने किया है।
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं संजय पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है तथा पार्टी के पक्ष को मजबूती के साथ मीडिया एवं जनता में रखने का निर्देश दिया है।
लोवाडीह स्थित अपने आवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किए जाने का पत्र लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं संजय पांडे को सौपा एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत भी किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता राम खलखो, मदन मोहन शर्मा, मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी,कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, रियाज खान, अनुकूल मिश्रा, दीपक ओझा, ऐनुल अंसारी उपस्थित थे। पूर्व में भी लाल किशोर नाथ शाहदेव कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए 2013 से 2021 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में सफलतम कार्य किया एवं पार्टी का संदेश मीडिया के माध्यम से आम जनों तक पहुंचाने का काम निष्ठा पूर्वक किया और विशेष कर 2019 के विधानसभा के चुनाव में उन्होंने अपनी सफलतम उपयोगिता साबित की और गठबंधन की सरकार बनने में कामयाबी हासिल हुई। वहीं संजय पांडे पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत हैं।
मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने पुराने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि एक कार्यकर्ता से लेकर नेता के रूप में उनकी भूमिका काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहते हुए किशोर शाहदेव ने मेरे साथ काम किया और खासकर कोरोना कल में उनके कार्यों की जितने भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। मुझे पूरा विश्वास है आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन्हें जो जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी है,निष्ठा पूर्वक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में कामयाब होंगे।कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी और झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव प्रसाद मेहता कमलेश विधायक नेता डॉक्टर रामेश्वर उरांव जी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने लाल किशन नाथ शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता बनाकर झारखंड में कांग्रेस को और सशक्त किया।
बधाई देने वालों में झारखंड सरकार के मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी राजन वर्मा, कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना, सुल्तान अहमद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, भीम कुमार, चंद्रशेखर शुक्ला, संजीत यादव, अभिषेक साहू, होनी सिंह मुंडा, अजय सिंह, छोटू सिंह, मो.जिन्ना, मनोज झा, राकेश तिवारी, कुमुद रंजन, चंद्रशेखर शुक्ला, उज्जवल प्रकाश तिवारी, जवाहर महथा,भीम कुमार मुख्य रूप से शामिल हैं।
