कांग्रेस मतलब करप्सन और कमीशन:- जे.पी. नड्डा

Jharkhand झारखण्ड देश

कांग्रेस मतलब करप्सन और कमीशन:- जे.पी. नड्डा रिपोर्टः- अशोक कुमार

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा

रांची: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस मुक्त भारत के भाजपा के नारे को स्पष्ट किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब कांग्रेस की कमीशन और करप्शन की संस्कृति से मुक्ति है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक अलग तरह की संस्कृति पनपी है, जिसने वोट बैंक व जातिवाद को नकारा है। विकासवाद की राजनीति को स्वीकार किया है। यह संस्कृति हमारी है और इसी विचार को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। इस विचार के साथ जो जुडना चाहें उनका स्वागत है। नड्डा ने अपने दो दिनों के झारखंड प्रवास के दौरान सांगठनिक स्तर पर की गई बैठकों की जानकारी साझा की। कहा, बैठकों में बूथ रचना से लेकर चुनाव की रणनीति और सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। 28 को दोबारा कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसकी रिपोर्ट मैं खुद लूंगा। प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक पर अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं में जोश है। पार्टी सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी हो, इसके लिए हर वर्ग को जोड़ें। उन्‍होंने कहा कि सांसदों व विधायकों को भी सदस्यता अभियान से जुडने की नसीहत दी गई है। विधायकों को बूथ स्तर की रचना पर ध्यान देने की हिदायत दी गई है। कहा, झारखंड झारखंड में संगठन व सरकार के स्तर से तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता 65 प्लस सीटों का आशीर्वाद हमें देगी। यह पूछने पर कि गठबंधन में किसे कितनी सीटें मिलेंगी पर कहा कि यह आने वाले वक्त में देखा जाएगा। दौरे के क्रम में जेपी नड्डा गुडू पाचा गांव पहुंचे। यहां उन्‍होंने श्संगठन पर्वश् सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं एवं जनता को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों के प्रत्येक व्यक्ति तक भाजपा की विचारधारा को पहुंचाना है तथा उनको इस सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी संगठन से जोड़ना है। यहां नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओ को जोड़ने के लिये सभी को जुट जाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *