
मुखर संवाद के लिए शिल्पी यादव की रिपोर्ट
रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधी को रांची पुलिस के टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को 2 दिन पहले फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने संजय सेठ को जान से मारने की धमकी नशे की हालत में दी थी। फ़ोन करने वाले ने कहा था कि उसने कई लोगों की हत्या की है और मंत्री की बारी है। इसके बाद धमकी देने वाले की तरफ से एक मैसेज भी आया था जिस पर लिखा था कि आप पर गोली चलेगी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रर्वाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने संजय सेठ को जान से मारने की धमकी नशे की हालत में दी थी। फ़ोन करने वाले ने कहा था कि उसने कई लोगों की हत्या की है और मंत्री की बारी है। इसके बाद धमकी देने वाले की तरफ से एक मैसेज भी आया था जिस पर लिखा था कि आप पर गोली चलेगी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रर्वाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
