केन्द्र सरकार ने जिम खोलने की दी इजाजत, अनलॉक-3 की गाइडलाइन में स्‍कूल-काॅलेज रहेंगे बंद

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार

मुखर संवाद के लिये निशा यादव की रिपोर्टः-
नयी दिल्ली: केन्द्र सरकार ने अनलाॅक 3 में रात के कर्फयू को हटाने का फैसला किया है लेकिन स्कूल-काॅलजेों को खोलने की इजाजत नहीं दी है। वहीं 5 अगस्‍त से जिम खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि स्‍कूल-कॉलेज, रेल और सिनेमाघर पर पाबंदी जारी रहेगी। मास्‍क पहनना अनिवार्य किया गया है। एक अगस्‍त से अनलॉक-3 लागू हो जाएगा। जबकि 15 अगस्‍त पर स्‍वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूरे किए जाएंगे। गृह मंत्रालय ने बताया है कि रात में जारी कर्फ्यू को हटा लिया गया है। राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वार्ता के बाद गृह मंत्रायल ने यह तय किया है कि 31 अगस्‍त तक पूरी तरह बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 31 अगस्‍त तक जारी रहेगा। कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां पहले की तरह जारी रहेंगी। अभी जारी छूट कंटेनमेंट जोन के बाहर ऐसे ही चलती रहेगी। राज्‍य सरकार कंटेनमेंट जोन के बाहर की परिस्थिति को देखते हुए किसी कार्यक्रम को करने और उस पर पाबंदी लगाने का दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। सरकार के आदेशानुसार मंत्रालय नियमों के पालन का निरीक्षण करती रहेगी। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन आवश्‍यक है। राज्‍य के अंदर और राज्‍य से बाहर दूसरे राज्‍यों में लोगों के जाने और सामानों की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं है। इसके लिए किसी अनुमति या ई-पास की जरूरत नहीं होगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के इस निेर्देश के बाद आमलोगों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *