कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, महाराष्ट्र के नागपुर में फिर से हुआ लाॅक डाउन, महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला

देश


मुखर संवाद के लिये अभिषेक मुखी की रिपोर्टः-
नागपुर: देश में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं हैं और कोरोना को लेकर अब भी संजीदगी जरूरी है। नागपुर में प्रशासन ने 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यहां बीते दिन कोरोना के 1800 से ज्यादा मामले सामने आए थे। वहीं, पिछले एक हफ्ते से यहां औसतन एक हजार मरीज मिल रहे हैं। इसी वजह से प्रशासन ने यह फैसला किया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सुविधाओं को ही छूट मिलेगी।

पूरे महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 13,659 नए मरीज मिले। यह 7 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। तब 14,578 केस आए थे। करीब 15 दिन पहले तक यहां 5-6 हजार केस आ रहे थे। देश में अभी 60ः से ज्यादा मरीज यहीं मिल रहे हैं।देश में बीते 24 घंटे में 21,814 नए मरीजों की पहचान हुई। 17,674 मरीज ठीक हो गए। 114 ने इस महामारी से जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,020 की बढ़ोतरी हो गई। अब तक कुल 1.12 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 1.85 लाख का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *