कोरोना की जांच नहीं होने से डरी राज्य सरकार, हेमंत सरकार ने राज्य में कोई छूट नहीं देने का लिया फैसला, नहीं मिलेगा ग्रीन और आरेंज जोन का लाभ

Jharkhand झारखण्ड देश

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार
रांची: झारखंड सरकार कोरोना के जांच में काफी पीछे चल रही है और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वर्चस्व की लड़ाई के कारण एक बार फिर राज्य को नुकसान ढझेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री की लड़ाई के कारण राज्य में कोरोना की जांच को लकर काफी सुस्ती देखी जा रही है। राजधानी रांची के रिम्स में चार दिनों तक जांच नहीं होने से आंकड़े नहीं आ रह हैं और इसी कारण से पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण से डर का माहौल व्याप्त है। दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूरों और छात्रों के आने से कोरोना के आंकड़े बढ़ने की पूरी संभावना जतायी जा रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह फैसला किया है कि राज्य में ग्रीन और ओरेंज जोन को नहीं मानते हुए पूरे राज्य में लाॅक डाउन अब 17 मई तक जारी जरेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य सरकार लॉकडाउन फेज 3 के दौरान कोई छूट नहीं देगी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- हमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर आ रहे हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर झारखण्ड राज्य में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर दिए गए नए निर्देश फिलहाल झारखण्ड में लागू नहीं होंगे। आज भी एक स्पेशल ट्रेन कोटा से छात्रों को लेकर धनबाद स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में धनबाद और इसके आसपास के जिलों के छात्र सवार हैं। धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद छात्रों को प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराया जाएगा। फिर छात्रों को उनके परिजनों के हवाले किया जाएगा और एतिहातन उन्हें होम क्वारैंटाइन किया जाएगा। लॉकडाउन फेज-2 के 19वें दिन रविवार को राज्य के 11 संक्रमित जिलों विशेषकर रांची में सख्ती बरती जा रही है। वहीं अन्य जिलों में भी लॉकडाउन का पालन पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्ती से कराया जा रहा है। उधर, गृह मंत्रालय ने देश में लॉकडाउन शुक्रवार को 4 मई से 17 मई तक बढ़ा दिया है। यह 3 मई को खत्म हो रहा था। सरकार ने बताया कि 14 दिन तक रेड जोन में कोई राहत नहीं दी जाएगी। लेकिन, ऑरेंज और ग्रीन जोन में थोड़ी रियायत दी जाएगी। हालांकि इस पर राज्य सरकार फैसला लेगी।  झारखंड में रांची रेड जोन में है। 9 जिले ऑरेंज व 14 जिले ग्रीन जोन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *