कोरोना के चार नये मामले आये सामने, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 39 हुई, रांची से तीन मामले आये सामने

Jharkhand झारखण्ड

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्ट
रांचीः झारखंड में कोरोना का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर से रांची जिले में तीन मामले सामने आये जिसमें हिन्दपीढ़ी से 2 और बेड़ों से एक मामला आया है। दो मामले रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी से हैं जबकि तीसरा रांची के बेड़ो और चैथा संक्रमित सिमडेगा का है। सिमडेगा का संक्रमित तबलीगी जमात का बताया जा रहा है। चार नए मरीजों के आने के बाद पूरे राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 39 हो गई है। इनमें रांची के हिंदपीढ़ी, बरियातू और बेडो भी शामिलहोने के बाद 22, बोकारो के 9, हजारीबाग के 2, धनबाद के 2, सिमडेगा के 2, कोडरमा और गिरिडीह के एक-एक मरीज शामिल हैं। अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि अन्य 36 का राज्य के विभिन्न आइसोलेशन वार्ड में इलाज हो रहा है। सिमडेगा के मरीज को तब्लीगी जमात से जुड़ा बताया जा रहा है। सिमडेगा का पहला मरीज 17 वर्षीय युवक चान्हो में आयोजित जमात में शामिल हुआ था। सिमडेगा के दोनों मरीजों के बीच कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। उधर, हिंदपीढ़ी के दो और बेड़ो के एक मरीज की भी ट्रैवल हिस्ट्री का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रविवार को सामने आए कोरोना के चार नए मरीजों में एक 42 वर्षीय शख्स रांची के हैदरी अपार्टमेंट पंजाब स्वीट हाउस, मेन रोड के पीछे रहता है। वहीं 17 वर्षीय युवक खैरिया टोली सिमडेगा का है। तीसरा कोरोना पॉजिटिव 24 वर्षीय युवक हिंदपीढ़ी तथा 58 वर्षीय बुजुर्ग बेड़ो का रहनेवाला है। बेड़ो बुजुर्ग कोरोना मरीज तब्‍लीगी जमात से जुड़े हैं। राजधानी में 22 मामले सामने आ गए हैं। इसमें दो की मौत हो गई है। पहले मृतक व्‍यक्ति की पत्‍नी भी कोरोना पॉजिटिव है। इधर, तीन दिन पहले एक बच्‍चे को जन्‍म दिए एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव है। उसका बच्‍चा भी रिम्‍स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। शनिवार को भी रांची में कोरोना का एक मरीज मिला था। इसके अलावा धनबाद में एक मरीज टेस्‍ट में पॉजिटिव पाया गया था। शनिवार को रांची में मिला कोरोना मरीज वेस्‍टइंडीज का युवक है। वह 29 मार्च को पकड़े गए 17 विदेशियों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *