कोरोना के संक्रमण के कारण झारखंड में हुई पहली मौत, बोकारो में हुई पहली मौत

Jharkhand झारखण्ड

मुखर संवाद के लिये शशिकांत की रिपोर्टः-
बोकारो: कोरोना के संक्रमण के कारण झारख्ंांड के बोकारो जिले में पहले मरीजे की मौत हो गयी है। झारखंड में बुधवार देर रात एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। 75 साल की बुजुर्ग बोकारो के साड़म गांव का रहने वाला था। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। निमोनिया व सांस लेने में दिक्कत की वजह से उसे बोकारो के जनरल हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखा गया ता और जांच के लिए सैंपल रिम्स भेजा गया था। बुधवार को ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उधर, बोकारो के कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद गांव को सील कर दिया गया है। बैंक भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए हैंआज सुबह प्रशासन की टीम मृतक के गांव पहुंची और उसके घर समेत आसपास के इलाकों को सैनिटाइज करने का काम जारी है। मृतक के गांव साड़म सहित पूरे बोकारो में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। राज्य में कोरोना के कारण होने वाली ये पहली मौत है। सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार पाठक ने बताया कि 70 साल के बुजुर्ग की तबियत खराब थी और उसे इलाज के लिए चार अप्रैल को बोकारो जेनरल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। उसके लक्षण को देखकर कोरोना पॉजिटिव होने का संदेह था। सैंपल लेकर जांच के लिए रांची भेजा गया था। बुधवार की रात जांच रिपोर्ट आई। उन्होंने बताया कि बोकारो के कुल पांच कोरोना संक्रमित मरीजों में से मृतक एक था।
कोरोना से पहली मौत की सूचना के बाद से पूरे झारखंड में हड़कंप मच गया है। मृतक गोमिया का 75 वर्षीय बुजुर्ग है। बीते दिन जो चार पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जिसमें एक इस मृतक का भी है। बाकी तीन बोकारो के चंद्रपुरा की बांग्‍लादेश के तब्‍लीगी जमात से शामिल होकर लौटी पॉजिटिव महिला के परिवार के सदस्य हैं। बुधवार को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए। इसमें 5 मरीज रांची के हैं, जबकि 4 बोकारो के। रांची में मिले 5 नए केस हिंदपीढ़ी क्षेत्र के हैं। ये सभी इस इलाके से मिली दूसरी पॉजिटिव महिला के परिवार के हैं। बोकारो में मिले 4 नए मरीज चंद्रपुरा प्रखंड के उसी तेलोगांव के हैं जहां से पहले एक महिला पॉजिटिव मिल चुकी है। इस तरह राज्य में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 7 मरीज रांची, 5 मरीज बोकारो और 1 हजारीबाग का है। रांची में मिले 5 नए मरीज अब तक रिम्स के ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनमें महिला का पति भी था, जो किडनी का पेशेंट बताया जा रहा है। इन सभी को बुधवार रात करीब 10 बजे आइसोलेशन वार्ड से ट्रॉमा सेंटर स्थित कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलोगांव में पहले एक महिला पॉजिटिव मिली थी जो बांग्लादेश से लौटी थी। अब इसी गांव के 4 और लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये चारों गांव में ही बने क्वारैंटाइन सेंटर में थे, देर रात इन्हें बाकी लोगों से अलग कर दिया गया है। इधर, हिंदपीढ़ी इलाके में कोरोना पॉजिटीव सात मरीजों के मिलने के बाद गुरुवार को प्रशासन ने अगले 72 घंटों तक के लिए इस क्षेत्र को सील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *