रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: कारोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लकर सतर्कता को लेकर राज्यसभा की दो सीटों पर होनेवाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए राज्यसभा चुनाव को स्थगित कर दिया है। अप्रैल में झारखंड की दो सीटें खाली हो रही थी। झारखंड के साथ ही पूरे देश में राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए चुनाव आयोग ने निर्णय लिया है। कोरोना वायरस को लेकर देश के अधिकांश हिस्से लॉकडाउन हैं। इसी के तहत पूरे देश के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने निर्णय लिया है। झारखंड में दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को होना था। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव स्थगित करने की अधिसूचना जारी की। चुनाव की नई तिथि बाद में जारी होगी। पहले हो चुके नामांकन की वैधता बनी रहेगी। भाजपा की ओर से एक सीट के लिए झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को प्रत्याशी बनाया गया था जबकि गठबंधन की ओर से एक सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और दूसरी सीट के लिए कांग्रेस के शहजादा अनवर को मैदान में उतारा गया था। राज्यसभा चुनाव के लिए शिबू सोरेन ने एक सेट में 11 मार्च को जबकि 13 मार्च दो दोबारा दो सेटों में नामांकन दाखिल किया था। वहीं भाजपा की ओर से दीपक प्रकाश और कांग्रेस की ओर से शहजादा अनवर ने भी 13 मार्च को नामांकन दाखिल किया था। दीपक प्रकाश ने तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया था।आयोग ने पिछले दिनों राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की थी। जिसमें से 37 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिये गए है। अब बाकी 18 उम्मीदवारों के लिये 26 मार्च को चुनाव होना था। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मणिपुर, मध्यप्रदेश, और झारखंड के उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि 11 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को विश्वव्यापी महामारी घोषित किये जाने के बाद सरकार ने देश में सभी रेल सेवाओं और विमान सेवाओं को बंद कर दिया और कई राज्यों में लॉकडाउन की घोषण कर दी गयी है। इसे देखते हुये राज्यसभा चुनाव को स्थगित किया जा रहा है तथा स्थिति सामान्य होने पर चुनाव की नई तारीखों की घोषणा की जायेगी। झारखंड से पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन झामुमो की ओर से, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा कांग्रेस के शहजादा अनवर ने नामांकन किया है। 17 राज्यों की 55 सीटों पर चुनाव होना था। इनमें दो सीटें झारखंड की थीं। झारखंड में राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवाणी तथा प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म हो रहा है। इससे यहां राज्यसभा की दो सीटें रिक्त हो रही हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड की दो सीटों पर चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी हुई थी। 13 मार्च तक नामांकन दाखिल किए गए। 16 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच हुई तथा 18 मार्च तक नाम वापस लिए गए। 26 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होना था तथा इसी दिन पांच बजे मतों की गणना भी होनी थी। लेकिन अब चुनाव कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है।
