मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड में कारेाना संक्रमितों की संख्या लागातार बढ़ रही है। आज गुमला के एक संक्रमित मरीज की मौत हो गयी। झारखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती 81 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वे गुमला के सिसई के रहने वाले थे। उन्हें सांस की बीमारी थी। छह दिन पहले उन्हें रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा था। लेकिन सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से यह 9 वीं मौत है। इनमें रांची के पांच, बोकारो के दो जबकि सिमडेगा, कोडरमा और गिरिडीह में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। प्रशासन राज्य में रिटायर्ड डीडीसी और बंगाल के एक मजदूर की मौत को अपने आंकड़े में शामिल नहीं किया है। वहीं, आज राज्य के अलग-अलग जिलों से कुल 30 नए कोरोना के मरीज भी मिले हैं। इनमें खूंटी के 06, चतरा के 05, पूर्वी सिंहभूम से 8, हजारीबाग से एक, रांची से 6, पश्चिमी सिंहभूम से एक और लोहरदगा से 3 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 30 नए मरीजों के मिलने के बाद राज्यभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1793 हो गई है। कुल मरीजों में 1000 लोग कोरोना को हराकर घर पहुंच गए हैं। अब कुल 793 एक्टिव केस हैं। राज्य का रिकवरी रेट 50 फीसदी के ऊपर पहुंच गया। 14 जून तक राज्य में 1,07,540 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें 1,06,104 के टेस्ट किए जा चुके हैं, यानी अभी भी 1436 सैंपल जांच के लिए पेंडिंग है। उधर, पूरे राज्य में 46,757 लोग अभी भी क्वारैंटाइन सेंटर में हैं जबकि 2,97,299 लोगों को होम क्वारैंटाइन में रखा गया है। राज्य के कुल कोरोना संक्रमित मरीजों में 504 मरीज सिर्फ दो जिलों पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में हैं। पूर्वी सिंहभूम में 258 कोरोना के मरीज मिले हैं जबकि सिमडेगा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 246 पहुंच गई है। वहीं, साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, देवघर और धनबाद जिला अब कोरोना मुक्त हो गया है। इन चार जिलों में अब एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। इन पांच जिलों में 232 कोरोना के मरीज मिले थे जो स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। झारखंड में कारेाना को लेकर लागातार राज्य सरकार चिन्तित है और इसके लिये सख्त कदम उठाने के संकेत दे दिये हैं।
