रांची से अशोक कुमार की रिपेार्टः-
रांची: झारखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है। झारखंड के लिये बुरी खबर आयी है जब हिन्दपीढ़ी की रहनेवाली महिला की मौत आज हो गयी। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। रांची की दूसरी 54 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत मंगलवार को हो गई। कोरोना से इसके पति की पहले ही हो चुकी है। यह महिला किडनी की समस्या से पीड़ित थी। इसे 6 अप्रैल को रिम्स में एडमिट किया गया था। रिम्स में इस महिला का 2 बार डायलिसिस किया गया है।कोरोना से मरने वाली इस महिला के परिवार के चार सदस्य कोरोना से संक्रमित हैं, जिन्हें रिम्स में ही भर्ती किया गया है। सोमवार को इसने राज्य के नए क्षेत्र संताल परगना के देवघर में दस्तक दी है। इससे सरकार के समक्ष चुनौतियां और भी बढ़ गई हैं। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में जहां राज्य की पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिली थी, तमाम उपायों के बावजूद वहां प्रायः हर दिन नए मरीज मिल रहे हैं। राज्य के कुल कोरोना संक्रमित 45 मरीजों में से 25 रांची के हिंदपीढ़ी के ही हैं। इधर राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के लैब में 500 से अधिक सैंपल जांच के लिए पेंडिंग है। ऐसे में मरीजों की संख्या और बढ़ने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।झारखंड में कोरोना वायरस से हालात बिगड़ने लगे हैं। प्रदेश में सोमवार को फिर एक बार चार नए कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है। हालांकि इस बीच राहत भरी खबर यह रही कि कोरोना संक्रमित चार पुराने मरीज स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चार नए मामले मिलने और चार पुराने कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की है। झारखंड में सोमवार को कोरोना के 4 और मरीज मिले हैं। इन चारों ताजा मामले में एक रांची हिंदपीढ़ी, एक बोकारो, एक हजारीबाग तथा एक देवघर के हैं। इन चार नए मरीजों को मिलाकर अबतक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 पर पहुंच गई है। बोकारो में सोमवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में अब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 45 पर पहुंच गया है।
