
जमशेदुपर से श्रूति श्रीवास्तव की रिपोर्टः-
जमशेदपुर: जहां कोरोना को लकर पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है वहीं झारखंड के लौह नगरी जमशेदपुर में कोरोना से बचाव के लिये यज्ञ शुरू हो गया है। इस यज्ञ को कराने के लिये यूपी के बनारस से पंडितों को बुलाया गया है। कोरोना से मचे कोहराम के बीच झारखंड के जमशेदपुर में वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए यज्ञ शुरू हुआ है। जमशेदपुर के सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में यज्ञ एक सप्ताह तक चलेगा। लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी घाट से कलश में जल भरकर लाने के साथ हुआ। कलश यात्रा में अयोध्या से आए महाराज त्यागी बाबा भी शामिल हुए। बाबा ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण में फैले कीटाणु या बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसलिए यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ में काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हो रहे हैं। इस यज्ञ की चर्चा पूरे झारखंड में हो रही है। इस यज्ञ को लेकर पूरे देष की मीडिया में जमशेदपुर की चर्चा हो रही है।
