


मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धौनी भविष्य में क्या करेंगे इसके बारे में सभी लोगों के अंदर उत्सुकता बनी हुई है। सन्यास ले चुके महेन्द्र सिंह धोनी के राजनीति में हाथ आजमाने के कयास लगाये जा रहे हैं। राजनीति में हाथ अजमाने का ऑफर भी उन्हें मिल गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने महेन्द्र सिंह धौनी को 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता दे दिया है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा कि एमएस धौनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी अन्य चीज से नहीं। बाधाओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्व करने की जो क्षमता उन्होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में काफी जरूरत है। उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि विश्व क्रिकेट को हेलीकॉप्टर शॉट्स की बहुत याद आएगी। यह संभव है कि महेन्द्र सिंह धोनी भाजपा में शामिल होकर राजनीिित की नयी पारी की शुरूआत करें लेकिन ऐसा होने पर झारखंड में महागठबंधन को काफी परेशानी हो सकती है। महेन्द्र सिंह धोनी 2022 में राज्यसभा के लिये भाजपा की ओर से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं या 2024 में भाजपा रांची लोकसभा का टिकट उनको दे सकती है। इन्हीं सभी बातो ंसे सावधान होते हुए महागठबंधन के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महेन्द्र सिंह धोनी के संयास लेने पर दुख जाहिर किया है। धौनी के संन्यास लेने की खबर के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब हम झारखंड के लाल को नीली जर्सी में नहीं देख पाएंगे लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूं कि माही के लिए एक फेयरवेल मैच रांची में हो। महेन्द्र सिंह धोनी के फैंस को देखते हुए हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा है कि माही के लिए एक फेयरवेल मैच रांची में हो जिसमें झारखंड सरकार पूरी तरह सहयोग देगी। महेन्द्र सिंह धोनी का समर्थन लेने के लिये 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले अमित षाह ने उनसे मुलाकात भी की थी। जिसके बाद भाजपा से उनकी नजदीकियां काफी बढ़ी हैं। वहीं भाजपा की सहयोगी सुदेष महतो भी महेन्द्र सिंह धोनी के मित्र हैं जिसके कारण उनको एनडीए गठबंधन के तहत ही राजनीति में उतारने की भरपूर कोशिश भाजपा नेताओं की ओर से की जायेगी। लेकिन इसके बीच महेन्द्र सिंह धोनी के भाजपा में शामिल होने पर महागठबंधन की मुश्किलें झारखं डमें काफी बढ़ेंगी क्योंकि महेन्द्र सिंह के प्रसंशकों में महागठबंधन के भी समर्थक हैं। लेकिन यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या ममहेन्द्र सिंह धोनी भाजपा के बैनर तले अपनी नयी राजनीति क पारी की षुरूआत करेंगें। जिसका जवाब जानने के लिये पूरा देश महेन्द्र सिंह धोनी की ओर टकटकी लगाये हुए हैं।। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि विश्व क्रिकेट को हेलीकॉप्टर शॉट्स की बहुत याद आएगी।
