खेल घोटाले की जांच बाबूलाल मरांडी ने सीबीआई से कराने की मांग की, ई रिक्शा में डीजल भरवाती है चम्पई सोरेन सरकार

Jharkhand अपराध खेल झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड की झामुमो के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार पर हमला बोला है। बाबूलाल मरांउी ने आरोप लगाया है कि झारखंड में खेल मंत्रालय ने भी ‘खेला’ कर दिया है। उन्होंने कहा कि एशियाई महिला हॉकी चौंपियनशिप में करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कल कहा कि झारखंड में पिछले साल एशियाई महिला हॉकी चौंपियनशिप का आयोजन हुआ. इसमें बिहार के चर्चित चारा घोटाले की तर्ज पर झारखंड सरकार के खेल निदेशालय ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया है. अखबारों में यह खबर सुर्खियों में है.।

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में लूट के कारनामे एक से बढ़कर एक हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल वाली कार में डीजल भरवाने से जुड़े बिल को भी पास कर दिया गया। बाकायदा उसका भुगतान भी हो गया। बैट्री से संचालित ई-रिक्शा में भी डीजल भरने का कारनामा किया गया। जी हां, ई-रिक्शा में भी डीजल भराने के बिल का भुगतान कर दिया गया। इतना ही नहीं, 19 हजार रुपए प्रति प्लेट की दर से भोजन सप्लाई करने वालों को भुगतान किया गया। यह रकम झारखंड के सबसे महंगे होटल के रेट से भी कई गुणा ज्यादा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आयोजन के टेंडर के निष्पादन में चहेती एजेंसी को टेंडर देने के लिए तय दरों में हेरफेर की गई।भाजपा नेता ने कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि एशियाई महिला हॉकी चौंपियनशिप के दौरान खेल मंत्रालय ने आयोजन में भारी अनियमितता बरती. उन्होंने कहा कि कोयला, बालू, पत्थर, युवाओं की नौकरी लूटते-लूटते इस सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन को भी भ्रष्टाचार में झोंक दिया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यह भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है। उन्होंने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आग्रह किया है कि वह इस मामले का संज्ञान लें। साथ ही इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में सीबीआई जांच की अविलंब अनुशंसा करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *