
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: संस्कार भारती रांची महानगर की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर संगीत की बयार में लोग आनंदित होते रहे। मौके पर उपस्थित रांची महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलन किया। संस्कार भारती के ध्येय गीत से समारोह की शुरुआत हुई। इस अवसर पर रांची के संगीत कलाकार एवं नवोदय विद्यालय के भूतपूर्व शिक्षक अवनींद्र सिंह ने लोक गीत एवं निराला की सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।संस्कार भारती रांची महानगर की संगीत सह संयोजिका सुजाता मजूमदार ने ध्येय गीत,एवं तीन भजन गणेश जी पर प्रस्तुत किया।प्रमिला कपूर ने भी भजन प्रस्तुत किया।
नाद ब्रह्म संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संस्कार भारती रांची महानगर के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने राग हंसाधवानी में गणपति भजनम, राग केदार के तीन ताल में जननी श्री गणेश की,एवं राग शंकर में एक ताल पर द्रुत लय की प्रभावशाली प्रस्तुत्ति से श्रोताओं को झूमाते रहे। तबले पर संगत एस पी पाठक ने किया।
इस अवसर पर संस्कार भारती झारखंड प्रान्त के अध्यक्ष सुशील अंकन,संस्कार भारती रांची महानगर की मंत्री शशिकला पौराणिक,कोषाध्यक्ष अनूप कुमार मजूमदार,संजय कुमार,नीता कुमारी,जॉली कुमारी सुनीता देवी एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद थे।
कार्यक्रम का समापन जयप्रकाश सिंह ने शांति पाठ से कराया।
