गिरिडीह के गांवा में अवैध माइका की खदान में हुआ बड़ा हादसा, ननद और भाभी की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये व्यूरो रिपोर्टः-
गिरिडीह: गिरिडीह में माइका के अवैध खदानों मेें हो रीही दुर्घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है। लोग अवैध रूप से माइका निकालने के लिये अपने जान को जोखिम में डालकर लोग दिनरात लगे हुए हैं। गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र स्थित परसौनी गांव में अवैध माइका खदान में बड़ा हादसा हो गया। धंसी चाल से दबकर बिरने की रहने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मृतक ननद-भाभी थी। वहीं, इस हादसे में एक और ननद गंभीर रूप से घायल है।मृतक में स्व. सुखदेव रविदास की पत्नी टुनी देवी व इसकी ननद बिहार के नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खरसान निवासी संजय रविदास की पत्नी फुलवा देवी शामिल है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। शवों को छुपा दिया गया था। हालांकि, रात एक बजे शवों को बरामद कर लिया गया।घटना के बाद खदान संचालक व परिवारवालों ने मिलकर शव को जंगल में छुपा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को शव नहीं मिला, परन्तु पुलिस ने शवों को जब्त करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की। शुक्रवार रात एक बजे शव को बाइक पर लादकर स्वजन बिरने स्थित अपने घर ले जा रहे थे कि रास्ते में पुलिस ने देख लिया।

पुलिस को देख बाइक व शव को छोड़कर स्वजन फरार हो गए। वहीं, दूसरे शव की बरामदगी के लिए भी गांव में एक-एक घर की तलाशी ली गई, जिसके बाद सुबह चार बजे एक घर से एक और महिला का शव बरामद किया गया। जिस घर से शव बरामद किया गया है, वहां से स्वजन फरार हो गए हैं। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। वहीं, इस घटना में परसौनी निवासी मनोज रविदास की पत्नी की कमर टूट गई है, उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया है। गावां थाना की पुलिस ने बताया कि खदान में दबकर दो महिला की मौत हुई है और एक जख्मी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अवैध खनन करने वालों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *