चतरा लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया है और सभी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई है वहीं मतदाता भी खामोशी से बैठे रहे और अपने अब मतगणना का इंतजार कर रहे हैं। चतरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज कुमार यादव और भाजपा के प्रत्याशी सुनील सिंह के बीच सीधा मुकाबला होता हुआ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के मनोज यादव जहां यादव और मुस्लिम मतदाताओं के सहारे मैदान में भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं वहीं भाजपा के कैडर वोट और मोदी के नाम पर वोट देने की अपील करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को यह आशा है कि उनकी नैया मोदी पार लगा चुके हैं। चतरा लोकसभा क्षेत्र में जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला बनता हुआ दिखाई देता है तो वहीं राजद के सुभाष यादव लालटेन के सहारे अपनी नैया पार नहीं लगा सके है, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र साहू ने भाजपा के नाक में दम कर रखा। वैश्य वोटों के सहारे और स्थानीयता के नाम पर राजेंद्र साहू वैश्य समाज के अंदर पकड़ रखते हैं और बीजेपी के प्रत्याशी सुनील सिंह को परेशां कर रखा हैं। चतरा लोकसभा क्षेत्र के चुनावी समीकरण को समझने के लिए हम विधानसभा वार समीक्षा कर लेते हैं तो स्थिति स्पष्ट होती भी नजर आएगी।
शुरुआत करते हैं लातेहार विधानसभा क्षेत्र से। लातेहार विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिमों की अच्छी आबादी है वही अनुसूचित जाति के मतदाता भी अच्छी खासी संख्या में है मुस्लिमों का वोट कांग्रेस की ओर एक तरफा जाता हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीं झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रकाश राम मुस्तैदी से कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने में लगे रहे। लातेहार विधानसभा क्षेत्र के मुरपा और बालूमाथ के इलाके में यादवों का वोट कांग्रेस की ओर से करता हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीं भाजपा के परंपरागत वैश्य मतदाता निर्दलीय राजेंद्र साहू का समर्थन करता दिखाई दिया हैं। लातेहार में झारखंड विकास मोर्चा का संगठन मजबूत होने के कारण इसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी मनोज यादव को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है वहीं बीजेपी भी कड़ी मुस्तैदी से दूसरा स्थान बनाने का प्रयास कर रही है। इस इलाके के बालूमाथ में गौरक्षा के नाम पर मुस्लिम युवकों की हत्या भी मुद्दा बनता हुआ मुस्लिमों के बीच दिखाई दे रहा है। लातेहार में राजद चैथे स्थान पर जाकर टिका है राजद प्रत्याशी को राजद के कैडर कार्यकर्ताओं पर भरोसा है।

अब लातेहार के मनिका विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर कांग्रेस के मुनेश्वर उरांव जी जान से दिन-रात एक किए हुए थे जिसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी मनोज यादव को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। मनिका विधानसभा क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों का भी काफी प्रभाव है जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिलता हुआ दिख रहा है जिसके कारण से मनिका विधानसभा क्षेत्र में हाथ मजबूत होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं मनिका में राजद के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह चेरो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है जो राजद के वोट बैंक वापस लाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे थे। बीजेपी के विधायक हरे कृष्णा सिंह को भी अपने विधानसभा में बढ़त दिलाने की चुनौती दिखाई दे रही है। ईसाई मिशनरियों और मुस्लिम मतदाताओं के सहारे कांग्रेस का पल्ला यहां पर भारी दिख रहा है लेकिन दूसरे स्थान पर बीजेपी स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। मनिका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस बीजेपी और राजद काफी कम मतों के अंतर से दिखाई दे रही है। पाकी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और राजद आमने-सामने यहां पर दिखाई दे रहा है कांग्रेस के विधायक बिट्टू सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नीता शशिभूषण मेहता आमने सामने की स्थिति में है। बिट्टू सिंह जहां कांग्रेस प्रत्याशी मनोज यादव के लिए पसीना बहाते रहे तो वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शशिभूषण मेहता राजद की लालटेन जलाने के लिए परेशान है।
पाकी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और राजद के बीच सीधा मुकाबला बनता हुआ दिखाई दे रहा है। तीसरे स्थान पर यहां पर भाजपा नजर आ रही है पांकी विधानसभा क्षेत्र में वैश्य मतदाताओं का समर्थन राजेंद्र साहू को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है चतरा विधानसभा क्षेत्र में राजद और बीजेपी के बीच मुकाबला होता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि यहां के मुस्लिम मतदाता कांग्रेस के साथ खड़े हैं राजद को यादव मतदाताओं पर भरपूर भरोसा है जो प्रतापपुर और हंटरगंज के इलाके में मजबूत पड़ सकते हैं लेकिन इस इलाके में यादव मतदाताओं का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप के समर्थन के कारण कांग्रेस प्रत्याशी मनोज यादव की स्थिति सुधार दी जा रही है वहीं भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह की स्थिति चतरा की शहरी क्षेत्र मे मजबूत है मोदी के नाम पर उनको वोट मिलता दिखाई दे रहा है। चतरा विधानसभा क्षेत्र में तीसरे स्थान पर कांग्रेस दिखाई दे रही है जबकि राजेंद्र साहू की स्थिति चैथे नंबर की है।
अब बात सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की भी कर लेते हैं सिमरिया विधानसभा बड़ी विधानसभा के काफी नजदीक होने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी मनोज यादव का स्पष्ट प्रभाव यहां के यादव और मुस्लिम मतदाताओं के साथ स्वर्ण बिरादरी के लोगों पर भी देखा जा रहा है सिमरिया इलाके में कांग्रेस मजबूत बढ़त के साथ वर्कर सामने आ रही है तो वहीं भाजपा के प्रत्याशी भी उनका पीछा करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इस इलाके में तीसरे स्थान पर राजेंद्र साहू दिखाई देते हैं तो चैथे स्थान पर लालटेन टीम टीमा रही है सिमरिया में झारखंड विकास मोर्चा की मजबूत पकड़ होने का लाभ कांग्रेस प्रत्याशी को मिलता हुआ दिख रहा है सिमरिया के नक्सल प्रभावित इलाकों में गंजू जाति के मतदाताओं का लाभ झारखंड विकास मोर्चा के कारण कांग्रेस को मिलता हुआ दिख रहा है जबकि दूसरे स्थान के लिए भाजपा जी तोड़ मेहनत कर रही है। इस इलाके में राजद अपनी कोई स्थिति बना हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।
कुल मिलाकर का है तो चतरा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच जोरदार टक्कर है जिस मुकाबले को रोचक बनाने का काम राजद और निर्दलीय प्रत्याशी लगातार कर रहे हैं। कांग्रेस के लिए राहत की खबर यही है कि बीजेपी के प्रत्याशी सुनील सिंह के वोट बैंक में सेंधमारी राजेंद्र साहू कर रहे हैं। तो वहीं भाजपा के प्रत्याशी को सुभाष यादव और मोदी के नाम का सहारा है भाजपा के प्रत्याशी सुनील सिंह की फजीहत जनता के बीच में लगातार होती रही जनता की नाराजगी सुनील सिंह इस कदर थी कि अगर मोदी का प्रभाव नहीं होता तो सुनील सिंह की जमानत तक जब्त हो जाती। लेकिन इस बीच मतदान के बाद से यही सुगबुगाहट है कि भाजपा को हराने के नाम पर यादव मतदाता कहीं कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होकर मतदान किया हैं तो स्थिति बिल्कुल ही स्पष्ट हो जाएगी पूरे चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं को सुनील सिंह के कारण काफी फजीहत झेलनी पड़ी जिसे लेकर भाजपा कार्यालय में भी या चर्चा सरेआम देखी और सुनपी जा सकी। अब मतगणना के दिन 23 मई का सभी को इंतजार है जब ईवीएम की मशीनें खुलेंगी तो पता चलेगा कि चतरा के मतदाताओं ने किस प्रत्याष्री के सिर पर जीत का सेहरा बांधा है।
