चतरा में 25-25 लाख रूपये के ईनामी नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, पुलिस के लिये बड़ी उपलब्धि

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश राजनीति

मुखर संवाद के लिये व्यूरो रिपोर्टः-
चतरा : चतरा जिले से सटे सीमा पर सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ पांच नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था‌। लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस बल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पांच नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के अन्य साथियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च अभियान जारी है। अब तक पुलिस को पांच हथियार भी बरामद हो चुके हैं और उम्मीद है कि कुछ और हथियार मिलेंगे। फिलहाल, कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। सूचना थी कि 25 लाख का इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य गौतम पासवान अपने दस्ते के साथ वहां मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।

झारखंड अलग राज्य होने के बाद पांच-पांच इनामी नक्सलियों के मारे जाने की घटना ऐतिहासिक है। इसे ऐतिहासिक उपलब्धि कहा जा सकता है। पूर्व में इक्का-दुक्का ही इनामी नक्सली मारे गए थे। पिछले तीन साल का आंकड़ा देखा जाय तो जनवरी, 2020 से आज के पहले तक 30 इनामी नक्सली मारे गए थे।इनमें सर्वाधिक इनाम वाले 15-15 लाख के इनामी दो रिजनल कमेटी सदस्यों के अलावा एक दस लाख का इनामी जोनल कमांडर, एक पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर, पांच दो-दो लाख के इनामी एरिया कमांडर व 21 एक-एक लाख के इनामी सदस्य शामिल थे। इन सभी नक्सलियों पर कुल इनाम 44 लाख रुपये का था। इन तीन वर्षों में एक भी 25 लाख का इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य नहीं मारा गया था और आज मारे गए पांच नक्‍सलियों को मिलाकर यह संख्‍या 35 हो गई है। सोमवार को जो मारे गए हैं उनमें दो स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य मारे गए हैं, जिन पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा पांच सब जोनल कमांडर मारे गए हैं, जिन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। यानि कुल इनाम की राशि 65 लाख रुपये है।

इनाम की राशि मुठभेड़ में शामिल पदाधिकारियों व जवानों के अलावा सूचना दाता तक पहुंचेगी। तीन साल में जितने के इनामी नहीं मारे गए, उससे ज्यादा के इनामी एक ही दिन में ढेर हो गए।मुठभेड़ के बाद एक जिंदा नक्सली को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे नक्सलियों के प्लान की जानकारी ली जा रही है। उनकी क्या योजना थी। कौन सी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए सभी एक जगह जुटे थे। हिरासत में लिए गए नक्सली से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *