छठ महापर्व के प्रति अपनी श्रद्धा जताते हुए पिया वर्मन ने कराया छठ का फोटो शूट,करमटोली तालाब मे भगवा नारी सेना के द्वारा छठ फोटोशूट का आयोजन

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश फिल्मी दुनिया शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-

रांचीः छठ पूजा भारतीय संस्कृति का एक अद्भुत पर्व है, जो प्रकृति, विज्ञान और आध्यात्मिकता का संगम है। आभार, भक्ति, और आशीर्वाद से समृद्ध यह त्योहार सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी मनाया जाता आ रहा है। इसे मनाने वाले भक्त सूरज के प्रति अपनी निष्ठा जताते हैं और छठी मैया से अपने परिवार और समाज की भलाई के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।
समाजसेवी पिया वर्मन इस छठ पर अपनी परंपराओं का सम्मान करते हुए यादों और क्षणों के लिए हार्दिक धन्यवाद कर रही है। छठ लोक आस्था का पर्व है। पिया बर्मन हमेशा थीम फोटोशॉटी करवाते रहती है। लोक आस्था के इस पर्व की परंपरा को दर्शाने के मकसद से करमटोली तालाब मे भगवा नारी सेना के द्वारा छठ फोटोशूट का आयोजन किया गया । जिसमे कोरियोग्राफी आनंद सिन्हा के द्वारा किया गया। इस फोटोशूट मे मॉडल खुशबू सिंह, रूबी मलिक, गायत्री रंजन, कुमकुम शर्मा, यशोदा देवी , सोनाली मिश्रा और अमन कुमार मौके पर मौजूद थे। सहयोग नीलम शर्मा, विनीता कुमारी और अनीता कुमारी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *