छठ महापर्व में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल चलायेगी आज से कई ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार राजनीति साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: राजधानी रांची से बिहार और उत्तरप्रदेश में छठ मनाने के लिये जानेवाले लोगों के लिये राहत की खबर आयी है। रांची रेलमंडल प्रबंधन की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की मंजूरी मिल गयी है। छठ पर्व को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर कल बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म पर ठसाठस रही। ट्रेन के पहुंचते ही सामान्य कोचों में यात्री तेजी से चढ़ गए, जबकि शेष यात्रियों ने स्लीपर कोच का रुख किया। भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से आरपीएफ के अतिरिक्त बल की तैनाती की गई थी। सभी कोचों के सामने जवान मुस्तैदी से तैनात रहे और बारी-बारी से यात्रियों को चढ़ने के लिए एनाउंसमेंट करते रहे। मुख्य प्रवेश द्वार पर टीटीई की ड्यूटी लगाई गई थी, जो टिकट जांच के बाद ही यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति दे रहे थे।

वहीं, शनिवार को भी यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे ने रांची और हटिया स्टेशन से कुल सात विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है, जिससे श्रद्धालुओं को छठ मनाने के लिए बिहार और अन्य गंतव्यों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों के संचालन से कई यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगी। गोरखपुर, जयनगर, पटना सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों के लिए ट्रेनों का परिचालन होगा। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या में हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष नवरात्र, दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर अब तक की सर्वाधिक 20 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रांची रेल मंडल से आज से जिन प्रमुख छठ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा, उनमें 08629 रांचीद-गोरखपुर साप्ताहिक छठ स्पेशल ट्रेन शामिल है, जो रांची से शाम 4:50 बजे प्रस्थान करेगी और बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, पटना होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।दूसरी 08105 रांची-जयनगर साप्ताहिक छठ स्पेशल ट्रेन रात 9:25 बजे रांची से रवाना होगी और बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, बरौनी, दरभंगा, मधुबनी होते हुए जयनगर पहुंचेगी।

08621 रांची-कामाख्या साप्ताहिक छठ स्पेशल ट्रेन रात 8ः 00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी तथा बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, कटिहार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया होते हुए कामाख्या जाएगी। इसके अलावा 08795 दुर्गदृपटना छठ स्पेशल (वाया रांची) ट्रेन दोपहर 12ः40 बजे रांची से रवाना होगी और हटिया, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह होते हुए पटना पहुंचेगी। इसी तरह 08889 गोंदियाद-पटना छठ स्पेशल (वाया रांची) ट्रेन 26 अक्टूबर की रात 2ः40 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और हटिया, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह होते हुए पटना पहुंचेगी।वहीं 02831, धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल (वाया रांची) ट्रेन शाम 7ः45 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा होते हुए भुवनेश्वर पहुंचेगी। इसके विपरीत दिशा में 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल (वाया रांची) ट्रेन सुबह 6ः 35 बजे रांची से रवाना होगी और राउरकेला, हटिया, रांची होते हुए धनबाद पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने टिकट और सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने में रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *