छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में प्राचार्य को जेल भेजा गया

Jharkhand झारखण्ड

गिरिडीह: गिरिडीह जिलें में गुरू और शिष्य का रिश्ता आज फिर शर्मसार हुआ और एक गुरू छात्रा से छेड़खानी के आरोप में जेल की सैर करने भेजा गया। सरिया के पोखरियाडीह स्थित शिशु विकास विद्यालय के प्राचार्य कुलदीप मंडल पर स्कूल की एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए सरिया पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उक्त छात्रा के साथ स्कूल के प्राचार्य कुलदीप मण्डल ने छेड़खानी की थी। इसके बाद छात्रा ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को छात्रा के परिजन व ग्रामीण स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने सरिया थाना में लिखित रूप से आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी बीच कई लोगों ने समझौते से मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आवेदन मिलने के बाद आरोपी कुलदीप मण्डल ने सरिया से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे सरिया रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर प्राचार्य कुलदीप मंडल ने बताया कि उनपर लगाए गए आरोप बिल्कुल गलत है। शिक्षक होने के नाते उसे डांट फटकार लगायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *