जदयू के प्रदेश महासचिव और जिला अध्यक्ष आजसू में हुए शामिल

Jharkhand

जदयू के प्रदेश महासचिव और सरायकेला जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ आजसू में शामिल
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंडी जनभावना के अनुरूप काम करने तथा यहां के जमीनी सवाल और विषयों के समाधान के लिए पार्टी प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने शामिल होने वालों को संदेश दिया कि इलाके की समस्या और जनता के विषयों पर संघर्ष करें। आजसू पार्टी क्षेत्रीय समस्याओं और झारखंडी जनमानस तथा राज्य के मूल विषयों को सामने रखकर राज्य के नवनिर्माण के संकल्प के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। आगामी 2 अक्टूबर को स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा तथा अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में सामाजिक न्याय संकल्प रैली करने जा रही है। पार्टी का हर कार्यकर्ता नेतृत्वकर्ता है और सभी को समर्पण भाव से काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी पर विश्वास और भरोसे की यह कड़ी लंबी होती जायेगी। आज हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय में मिलन समारोह में वे बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में श्री अर्जुन महतो (सरायकेला जिला अध्यक्ष जदयू), जगन्नाथ महतो (कुर्मी सेना संयोजक), सुशेन महतो (कुर्मी सेना उपाध्यक्ष), मिथुन दास(महानगर उपाध्यक्ष जमशेदपुर जदयू), प्रदिप गुहा (कदम मंडल उपाध्यक्ष जदयू), उमाकांत दास (गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जदयू), संजिव धिवर (गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष जदयू), दिपांकर कुमार  (चांडिल प्रखंड अध्यक्ष जदयू), दिपक हाईबुरु, दीपक महतो, सोमनाथ महतो, दिनेश महतो, कुणाल पोद्दार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा। केंद्रीय अध्यक्ष ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले जदयू के प्रदेश महासचिव मानिक चंद्र महतो ने कहा कि समाजिक न्याय की लड़ाई युवा नेता सुदेश महतो के नेतृत्व मे ही लड़ी जा सकती है। आजसू पार्टी झारखण्डी सोच और झारखंडियों के हितों के रक्षा के लिए सदैव मुखर रही है। सदस्यता ग्रहण करने के अवसर उन्होंने कहा कि स्पष्ट एवं साफ छवी वाले नेतृत्वकर्ता सुदेश कुमार महतो के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सरायकेला खरसांवा जिला जदयू के लगभग सभी पदाधिकारी आजसू पार्टी में शामिल हो रहें है।
इसके अलावा तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से मुखिया विश्वनाथ मुण्डा, प्रेम सिंह मुण्डा, देवी चरण स्वांसी, बलराम मुण्डा, सुभान मुण्डा, निर्मल पूराण, देवदयाल मुण्डा इत्यादि पार्टी में शामिल हुए।
मिलन समारोह में मुख्य रूप से गयाराम महतो, सुशेन महतो, मुकुंद चन्द्र महतो, कमलाकां सहित कई नेता मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *