जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने वाली बीजेपी के रिंकिया के पापा फिर से बने पिता,मनोज तिवारी जनसंख्या बढ़ाने में दे रहे हैं जबरदस्त योगदान

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश फिल्मी दुनिया राजनीति

नयी दिल्ली: एक ओर बीजेपी को देश की बढ़ती हुई जनसंख्या से काफी समस्यायें आने का जिक्र करते नहीं थकती वहीं दूसरी ओर बीजेपी के ही सांसद जनसंख्या बढ़ाने में लगे हुए हैं। बीजेपी के सांसद और रिंकिया के पापा के नाम से मशहूर मनोज तिवारी तीसरी संतान के पिता बनकर जनसंख्या नियंत्रण कानून के बीजेपी के दावे को थाथी दलील साबित कर डाली है। भोजपुरी के फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी पत्नी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने बताया कि आज ही घर में किलकारी गूंजी है और पत्नी सुरभि ने एक बेटी को जन्म दिया है।पिछले महीने ही मनोज तिवारी के घर पत्नी की गोद भराई की रस्में निभाई गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया था। इस पोस्ट के बाद ही लोगों को पता चला कि वो पिता बनने वाले हैं। फैंस इंतजार करने लगे कि बच्चे का जन्म कब होगा।मनोज तिवारी ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें पत्नी सुरभि तिवारी अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा,‘बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया आई है.. उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी।

मनोज तिवारी को इस पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।बता दें कि सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी रानी से उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया। रानी और मनोज की एक बेटी भी है रीति तिवारी। साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग शादी कर ली और इसी साल के अंत में उनके घर एक बेटी का जन्म का हुआ। 
इस संतान के बाद बीजेपी के सांसद की ओर से ही जनसंख्या बढ़ाना जनसंख्या नियंत्रण काूनन का मजाक उड़ाना जैसा ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *