
रिपोर्टः- अशोक कुमार
रांची:झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने दो टूक में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपननी दावेदारी भाजपा से कर डाली है। सुदेश महतो ने कहा है कि जिन सीटों पर आजसू मजबूत स्थिति में है वह उसपर लड़ेगा और भाजपा जिन सीटों पर मजबूत होगी उस पर लड़े। हाल ही में भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर से मिलकर चुनावी तैयारियों और गठबंधन पर बातचीत की थी। सुदेश महतो ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर भाजपा और उनकी पार्टी सामूहिक रूप से निर्णय लेगी। उन्होंने कहा, भाजपा के साथ आजसू का रिश्ता सम्मान और मजबूती का रहा है। स्वाभाविक रूप से जिस सीट पर जिस पार्टी की पकड़ मजबूत होगी, उस सीट पर उस पार्टी का उम्मीदवार होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुदेश ने कहा कि पार्टी राज्य के आदिवासियों एवं मूलवासियों के अधिकार को लेकर सड़क से लेकर सदन तक मुखर रही है। इसी के परिणाम ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया। पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह सांसद चंद्रप्रकाश चैधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच लगातार बने रहने तथा पार्टी के विचारों से लोगों को जोड़ते रहने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी निश्चित रूप से मिशन 2019 का लक्ष्य करेगी। मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम भी पार्टी की उम्मीदों के अनुरूप होगा। आजसू ने वोटरों के घर-घर पहुंचने के लिए चूल्हा प्रमुख बनाए हैं। केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि सभी विधानसभा में बनाए गए चूल्हा प्रमुख सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हर परिवार को जोड़ें। यह सुनिश्चित करें कि हर घर के चूल्हे का दीया जले। केंद्रीय समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें दो अक्टूबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा आयोजित करने तथा 11 से 30 अक्टूबर तक विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी विस क्षेत्रों में एक-एक कॉल सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जो चूल्हा प्रमुख एवं चूल्हा परिवार के बीच समन्वय स्थापित करेगा। आजसू पार्टी ने इस बार दहाई अंक के साथ विधानसभा में दस्तक देने का लक्ष्य रखा है। बैठक में कहा गया कि इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। पिछले चुनाव में पांच सीटों पर पार्टी की जीत दर्ज की थी। वहीं पार्टी अब 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा बनासया है वहीं उनकी दोवादरी 21 सीटों पर जतायी जा रही है।
