झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन केवल सत्ता हासिल करने के लिये है- जे.पी. नड्डा

Jharkhand झारखण्ड

चाईबासा से रमेश दास की रिपोर्ट

चाईबासा: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन केवल और केवल सत्ता को हासिल करने के लिये है। चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी जे.बी. तुबिद के चुनाव प्रचार में पहुंचे थे। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा है कि देख रहा हूं कांग्रेस और झामुमो हम जोली बने हुए हैं। ये सिर्फ कुर्सी की दोस्ती है। इनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। ये जो स्वार्थ का गठबंधन है इसे मुहतोड़ जवाब देना। झारखंड में विकास की संभावना है। ये वन पट्‌टे की बात करते हैं। आम लोगों की जमीन हड़पने वाले किस पार्टी से है, ये सबको पता है। अपना उल्लू सीधा करना इनका यही उद्देश्य है। नड्डा ने कहा- झारखंड को 70 साल में तीन मेडिकल कॉलेज मिले। जबकि भाजपा सरकार ने पांच साल में 5 मेडिकल कॉलेज दिए। कांग्रेस व झामुमो ने कुछ नहीं किया। वो ऐसे राजनीति दल हैं तो लोगों को जात्तियों में बांट देते हैं। ये विकास की बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा- नक्सलवाद यहां पनपा हुआ था। आज नक्सलवाद जड़ से समाप्त हो रहा है। जेपी नड्‌डा ने कहा- ये चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं है। ये चुनाव किसी को मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है। बल्कि झारखंड के तकदीर व तस्वीर के फैसला करने का चुनाव है। इसलिए दूरदृष्टि पर ध्यान देना चाहिए। अटल जी ने झारखंड बनाया, नरेंद्र मोदी उसे संवार रहे हैं। कांग्रेस पार्टी, झामुमो आदिवासियों के नाम पर बड़े समय से राजनीति कर रही है। पर ये देते कुछ नहीं है। हमेशा बरगलाते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने झारखंड में डबल सिलेंडर व चूल्हा दिया। यहां अब तक 6 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बन चुके हैं। उन्होंने कहा- चाईबासा के लोग काफी भाग्यशाली है कि आपको एक पढ़ा लिखा, प्रशासनिक जानकारी रखने वाला जेबी तुबिद जैसा उम्मीदवार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *