
रांची: झामुमो ने अपने कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। झामुमो ने रविवार को अपने 13 और प्रत्याशियों की सूची जारी की। पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2014 विस चुनाव में भी हेमंत ने इन्हीं दोनों सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें बरहेट से उनकी जीत हुई थी, जबकि दुमका में उन्हें भाजपा प्रत्याशी डॉ. लुईस मरांडी ने हराया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन इस बार भी दो विधानसभा सीटों बरहेट और दुमका से चुनाव लड़ेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में भी हेमंत ने इन्हीं दो सीटों पर भाग्य आजमाया था, लेकिन वे दुमका से चुनाव हार गए थे। रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संताल परगना की 13 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। मधुपुर से हाजी हुसैन अंसारी,निरसा से अशोक मंडल, चन्दनकियारी से विजय रजवार, बरहेट से हेमंत सोरेन, बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम, राजमहल से केताबुद्दीन शेख, लिट्टिपाड़ा से दिनेश विलियम मरांडी, महेशपुर से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा से नलिन सोरेन, दुमका से हेमंत सोरेन, जामा से सीता सोरेन, नाला से रविंद्र नाथ महतो और पोड़ैयाहाट से अशोक कुमार प्रत्याशी होंगे।
