झारखंड कांग्रेस को जल्द नया अध्यक्ष मिल जायेगा: आरपीएन सिंह

Jharkhand झारखण्ड

झारखंड कांग्रेस को जल्द नया अध्यक्ष मिल जायेगा: आरपीएन सिंह रांची: प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में बहुत जल्द अध्यक्ष बन जाएगा। वे रांची एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बीजेपी के पैंसठ पार के सवाल पर कहा, जहां भ्रष्टाचार के लिए राज्य मशहूर हो, रिम्स में बच्चों की रोजाना मौत होती हो, किसान आत्महत्या करते हो, आदिवासियों पर जुल्म ढाये जाते हों, मूलभूत समस्याओं से जनता त्रस्त हो वहां बीजेपी अगर पैंसठ पार का सपना देखती है तो वह सपना ही बनकर रहेगी। कहा कि फिलहाल वे राजीव गांधी की जयंती कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती समारोह में भाग लेने के लिए सेवा विमान से सोमवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने कहा कि झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा बहुत जल्द हो जायेगी. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार द्वारा पार्टी के आला नेताओं पर लगाये गये आरोप के बारे में उन्होंने कहा कि किसी पर व्यक्तिगत बात नहीं करूंगा. डॉ अजय का वह निजी विचार होगा. सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभायी है। श्री सिंह ने कहा कि डॉ अजय कुमार ने भी संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभायी है. उनसे हमारी बातचीत हुई है. आला कमान उनकी भावनाओं से अवगत है. हमें मिल-जुल कर भाजपा का मुकाबला करना है. रघुवर दास की सरकार को प्रदेश से हटाने के लिए संकल्प लेना है.भाजपा के 65 प्लस लक्ष्य पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा रू जहां भ्रष्टाचार के लिए राज्य मशहूर हो, रिम्स में बच्चों की रोजाना मौत होती हो, किसान आत्महत्या करते हों. आदिवासियों पर जुल्म ढाये जाते हों व मूलभूत समस्याओं से जनता त्रस्त हो. ऐसे में अगर वहां पर भाजपा 65 प्लस का सपना देखती है, तो वह सपना ही बन कर रह जायेगा..20 अगस्त को राजधानी रांची में आयोजित राजीव गांधी जयंति समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में वे मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। रांची एअरपोर्ट पर कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, जोनल कोर्डिनेटर केशव महतो कमलेश, रमा खलखो, अशोक चैधरी,सुलतान अहमद, भीम कुमार, राणा संग्राम सिंह, सुरेश बैठा, लीलाधर सिंह, ज्योति सिंह मथारु, शमशेर आलम,विनय सिन्हा दीपू, बेलस तिर्की, राजेश कच्छप,लक्ष्मी तिवारी ने उनका स्वागत किया।इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राजीव गांधी की जयंति समारोह के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मोराहाबादी मैदान, शहीद स्मारक स्थल, कांग्रेस भवन, बिहार क्लब, हरमू मैदान, सेलिब्रेशन हाॅल को सजाया गया है, जहां पर मुख्य आयोजन होना है। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न चैंक चैराहों को सजाया गया है एवं राजीव गांधी का कटआउट लगाये गये हैं। पूरे शहर को राजीव मय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *