
झारखंड के नए डीजीपी केएन चैबे ने पुलिस मुख्यालय में किया पदभार ग्रहण रांची. झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक कमल नयन चैबे ने कल पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। 1986 बैच के आईपीेस अधिकारी कमल नयन चैबे पिछले शनिवार को रांची पहुंचे थे। इससे पहले केएन चैबे बीएसएफ के एडीजी (आॅपरेशन) और इंटेलीजेंस के पद पर काम कर रहे थे। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी और झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय 31 मई को सेवानिवृत हो गए थे। विशेष अनुभव रू भारत-बांग्लादेश व भारत-पाक सीमा पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। कमल नयन चैबे झारखंड में जैप एडीजी, देवघर एसपी रह चुके हैं। बिहार के 3 जिलों में एसपी रहे। कमल नयन चैबे के पिता उमाकांत चैबे प्रशासनिक सेवा में थे। भाई आरएन चैबे आईएएस हैं। केएन चैबे मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं। वे इससे पूर्व बीएसएफ में एडीजी ऑपरेशन थे। पूर्व में वे संयुक्त बिहार में देवघर, बेगूसराय, अररिया, लखीसराय के एसपी रह चुके हैं। चैबे लंबे समय तक केंद्र में मंत्री रहे प्रफुल पटेल व बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह के ओएसडी भी रह चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वर्ष 2014 में जैप के एडीजी थे। इसके बाद पुनरू 2016 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे और तब से बीएसएफ में पहले आइजी फिर एडीजी बने। केएन चैबे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है। वे यहां इतिहास के प्रोफेसर भी रहे। उनके बड़े भाई राजीव नयन चैबे आइएएस अधिकारी हैं। पिता उमाकांत चैबे भी प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।
