पणजी: झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का का गोवा में
निधन हो गया। उन्होंने मापुसा के असिलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 87 वर्ष के थे। वह झारखंड 12 जून 2003 से 9 दिसंबर 2004 तक झारखंड के राज्यपाल रहे थे। झारखंड के अलावा वेद प्रकाश मारवाह मणिपुर और मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके थे। वेद प्रकाश मारवाह दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर व एनएसजी महानिदेशक भी रह चुके थे। मारवाह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के तीसरे महानिदेशक के तौर पर भी सेवा दी। मारवाह के पिता विभाजन के बाद भारत आ गये थे। मारवाह ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर अपने 36 साल के करियर में अलग-अलग राज्यों में काम किया। वेद प्रकाश मारवाह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहे। उनके साथ काम करने वाले अधिकारियों के मुताबिक वे एक सख्त अधिकारी और नर्म दिल इंसान थे। मारवाह ने तीन राज्यों में राज्यपाल के रूप में सेवा दी। वह, 1999 से 2000 तक मणिपुर, 2000 से 2001 तक मिजोरम और 2003 से 2004 तक झारखंड के राज्यपाल रहे थे।
