

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्ट
रांची: मुखर संवाद की उस खबर पर मुहर प्रशासन ने लगायी है कि कैसे मस्जिद और मदरसे कोरोना के खतरे के वाहक बने हुए है। आज झारख्रांड केे कई जिलों में पुलिस की छापेमारी में मदरसों और मस्जिदों से विदेशी नागरिकों के साथ वैसे लोग भी हिरासत में लिये गये जो दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हुए थे। झारखंड के रांची में कोरोनावायरस का पहला मरीज मिलने के बाद लॉकडाउन के आठवें दिन पुलिस-प्रशासन काफी सख्ती बरत रहा है। कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद इलाके से पुलिस ने आज सुबह जमात के 13 लोगों को क्वारैंटाइन कर दिया। कोरोना वायरस महामारी की राजधानी रांची में दस्तक के बाद जाने-अनजाने तब्लीगी जमात के सैंकड़ों लोगों की झारखंड में इंट्री हो गई है। जिन्हें पकड़ने के लिए आज अलग-अलग शहरों के मस्जिदों में दिनभर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, सिमडेगा, लोहरदगा, रांची आदि शहरों में मस्जिदों में छिपे अब तक करीब चालीस लोगों को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया गया है।
दिल्ली में तब्लीगी मरकज में शामिल होने वाले लोगों की हर शहर में खोजबीन शुरू हो गई है। इसी क्रम में साहिबगंज, बोकारो, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग में पुलिस इनकी खोज में लगी है। साहिबगंज और बोकारो में तीन-तीन लोगों की जांच हुई है जो मरकज में शामिल होकर लौटे हैं। दिल्ली में हुए तब्लीगी मरकज में कई लोगों में कोरोना की पुष्टि होने पर सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को राज्य मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक और मुख्य सचिव की संयुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद ऐसे लोगों की पहचान के लिए पुलिस सक्रिय हुई है। गोड्डा एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि जिले के तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं और समाजसेवियों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों की पहचान में पुलिस को सहयोग करें। सूचना देने वालों के नाम और पता गोपनीय रहेंगे। मरकज में भाग लेने के लिए छह लोग गुमला से गए थे। इसकी पुष्टि एसपी अंजनी कुमार झा ने की है। बोकारो में जिन तीन लोगों के नमूने लिए गए हैं उन्हें समेत 14 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। ये 40 दिन के लिए बोकारो दौरे पर आए थे। तभी लॉकडाउन हो गया। ये सभी मौलवी हैं। नई दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात (धार्मिक सम्मेलन) के बाद लगातार हो रही कोरोना पीड़ितों व मृतकों की सूचना ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए झारखंड के 36 लोगों की सूची भी झारखंड पुलिस को मिली है, जिनकी खोज जारी है। नई दिल्ली से झारखंड पुलिस को जो सूची मिली है, उसमें केवल धार्मिक सम्मेलन में शामिल होने वाले का नाम, जिला व उनका मोबाइल नंबर है। झारखंड पुलिस उनके नाम का सत्यापन कर रही है। वहीं बोकारों के च्रन्द्रपुरा में 14 मुस्लिम धर्मप्रचारकों को क्वारंटाइन किया गया है। ये 14 धर्म प्रचारक पिपराडीह के मस्जिद में पिछले कई दिनों से छुपे हुए थे।
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को यह निर्देश दिया है कि पिछले सात दिनों के भीतर नई दिल्ली स्थित उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने वाले इन व्यक्तियों का पता लगाएं और उनका जांच कराएं। उस कार्यक्रम में कोरोना के संक्रमण की बात सामने आई है, इसलिए उक्त कार्यक्रम में शामिल होने वालों की जांच बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन सभी लोगों पर निगरानी रखने और विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई है। यह भी पता लगाने को कहा गया है ये 36 व्यक्ति और किस-किससे मिले हैं, इसका भी पता लगाएं।
